ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Ayodhya : रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, अभिजीत मुहूर्त में ललाट पर पड़ी किरणें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

Ayodhya : रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, अभिजीत मुहूर्त में ललाट पर पड़ी किरणें

By Mohan Rao
Published: April 6, 2025
Share
अयोध्या में रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक
SHARE

अयोध्या। रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में श्रीराम लला का सूर्य तिलक किया गया। देश भर के लोग इस विशेष पल के साक्षी बने। अभिजीत मुहुर्त में रविवार दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। रामलला का सूर्य तिलक के दौरान मस्तक पर 4 मिनट तक किरणें पड़ीं। इस दौरान श्रीरामलला की रौनक देखते ही बन रही थी। मंदिर के बाद भगवान राम के जयकारें गूंजने लगे।

रामनवमी पर देशभर में उत्सव सा माहौल है। इस विशेष दिन पर भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को आकर्षक रूप से सजाया गया। राममंदिर में पहुंचे भक्तों पर सरयू का पवित्र जल बरसाया गया। इसके दोपहर ठीक 12 बजे श्रीराम लला के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। मंदिर में आरती की गई। सूर्य तिलक से पहले कुछ देर के लिए रामलला के पट बंद किए गए। गर्भग्रह की लाइट बंद कर दी गई, ताकि सूर्य तिलक साफ नजर आए।

राम की नगरी में भक्तों का लगा तांता

इस तरह हुआ सूर्य तिलक
सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के पाइप से सिस्टम बनाया गया। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई गईं। मंदिर के ऊपरी हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की किरणें गिरीं। यहां से परावर्तित होकर पीतल के पाइप में पहुंचीं। पाइप में लगे दर्पण से टकराकर किरणें 90 डिग्री कोण में बदल गई। लंबवत पीतल के पाइप में लगे तीन लेंसों से किरणें आगे बढ़ते हुए गर्भगृह में लगे दर्पण से टकराईं। यहां से 90 डिग्री का कोण बनाकर 75 मिलीमीटर टीके के रूप में रामलला के ललाट को सुशोभित किया।

विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु
रामनवमी पर रामलला का सूर्यतिलक का साक्षी बनने देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। आने वाले भक्तों पर ड्रोन से सरयू के पवित्र जल की फुहारों से बारिश कराई गई। रामनगरी में दोपहर तक 5 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके थे और भक्तों का आना जारी रहा। इस खास मौके पर सुबह 9.30 बजे रामलला को पंचामृत से स्नान कराके शृंगार किया गया। वहीं रविवार की शाम को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। सरयू घाटों पर 2 लाख दीप जलाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 1000 से ज्यादा CCTV मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए हैं। वहीं ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

शराबी पिता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर बोला- ये शराब पीकर मर गया
CG Big Breaking : पत्रकार की हत्या कर जंगल में जला दिया था शव, गांव का सरपंच निकला मास्टरमाइंड… जानिए क्या थी वजह?
सूअर का शिकार करने लगाया जाल, लेकिन तेंदुए की फंसकर हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
देश में प्रतिदिन सबसे अधिक पीएम आवास बनाने वाला राज्य छतीसगढ़ : डिप्टी सीएम विजय शर्मा
आचार संहिता लगते ही दुर्ग से पकड़ाया एक करोड़ कैश, अंजोरा में जांच के दौरान कार की डिक्की में मिले रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : खेत में अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद जलाया शव… जांच में जुटी पुलिस
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: श्मशान, मंदिर और पानी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?