ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चैत्र नवरात्र: आरंभ टीम ने निकाली चुनरी यात्रा, भक्तों में हुआ आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को किया प्रोत्साहित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-Bhilai

चैत्र नवरात्र: आरंभ टीम ने निकाली चुनरी यात्रा, भक्तों में हुआ आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को किया प्रोत्साहित

By Om Prakash Verma
Published: April 3, 2025
Share
चैत्र नवरात्र: आरंभ टीम ने निकाली चुनरी यात्रा, भक्तों में हुआ आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को किया प्रोत्साहित
चैत्र नवरात्र: आरंभ टीम ने निकाली चुनरी यात्रा, भक्तों में हुआ आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को किया प्रोत्साहित
SHARE

भिलाई। कल यानि 2 अप्रैल को आरंभ टीम द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा का आयोजन पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया, जिसमें विशेष रूप से पूर्व पार्षद भागचंद जैन, मनीष पांडेय, नितेश मिश्रा, हरिंदर यादव, राम कुमार राय, त्रिनाथ राव योगेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

चुनरी यात्रा का शुभारंभ माँ दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की चुनरी अर्पित कर अपनी मनोकामनाएँ प्रकट कीं। पूरे रास्ते में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और श्रद्धालुओं के उत्साह ने यात्रा को भक्ति और उल्लास से भर दिया। माता बहनों, श्रद्धालु बंधुओं और युवाओं ने बड़े श्रद्धा भाव से इस यात्रा में भाग लिया और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजक नागेश्वर यादव ने बताया कि चुनरी यात्रा का उद्देश्य भक्तों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना और समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा हर वर्ष इस यात्रा के माध्यम से हम माँ दुर्गा की कृपा का अनुभव करते हैं और समाज को एकता, भक्ति और सेवा का संदेश देते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का योगदान सराहनीय है।

इस पवित्र अवसर पर अक्षय, मोहित, पृथ्वी, रितेश, अंकित, आशीष, आयुषी, ऋचा सहित कई अन्य भक्तों ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और यात्रा को सफल बनाने में सहयोग दिया। आरंभ टीम इस भव्य आयोजन में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं, माता बहनों, बंधुओं और गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती है। आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। हम सभी माँ दुर्गा की कृपा से प्रेरणा लेकर इसी श्रद्धा और भक्ति के साथ आगे भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते रहेंगे।

Big news : श्रद्धा मर्डरकेस के आरोपी आफताब की वैन पर हमला, तलवार लेकर दौड़े वैन के पीछे
Corona in Chhattisgarh : सक्रिय मरीजों की संख्या 1400 के करीब, पॉजिटिविटी दर भी पहुंची 14 फीसदी
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रदर्शनी केंद्र का किया शुभारंभ, ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नागार्जुन ने ऐसे तय किया शिवा से ब्रह्मास्त्र तक का सफर, ये रहीं उनकी अब तक की बॉलीवुड फिल्में…
सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस की पहल: 30 युवा कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएटी व  पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया… 21 अप्रैल है अंतिम तिथि
Next Article छत्तीसगढ़ के फुटबॉलर पर ठगी का आरोप, नौकरी लगाने के नाम पर 10 बेरोजगारों से 55 लाख की धोखाधड़ी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?