ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग के हिस्ट्रीशीटर की हत्या को मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार, एक साथी भी पकड़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग के हिस्ट्रीशीटर की हत्या को मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार, एक साथी भी पकड़ाया

By Mohan Rao
Published: April 2, 2025
Share
SHARE

भिलाई। जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। हत्या के बाद से वह फरार था जिसे जेवरा सिरसा पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पकड़ा। यही नहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन XUV 700 बरामद किया है।

बता दें 28 मार्च की देर रात पार्टी के बहाने बुलाकर दुर्ग के हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम की हत्या कर दी गई। सोना उर्फ आकाश मजूमदार ने फोन कर अवतार मरकाम को चिखली स्थित इंदर ढाबा बुलाया था। यहां आकाश मजूमदार उर्फ सोना अपने साथी दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, मशान, होरीलाल पटेल उर्फ बाती के साथ मिलकर अवतार मरकाम को जान से मारने की नीयत से गाल, कान, सीने में धारदार हथियार से हमाल कर हत्या कर दी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगॉव में अपराध क्रमांक 104/25, धारा धारा 103(1), 3(5) बी एन एस पजींबद्व कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। एसीसीयु, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा पुरूषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था। गठित विशेष टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल निरीक्षण कर घटना के संबंध में गवाह विकास सिंह परमार से पूछताछ कर आरोपियों की जानकारी प्राप्त की। आरोपियों को चिन्हाकित कर पता तलाश बाद आरोपी अकाश मजुमदार उर्फ सोना, मुकेश चौहान उर्फ चिरा, अमन साहू उर्फ मशान साहू एवं होरी लाल पटेल उर्फ बाती को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

वहीं हत्या का मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार रायपुर, धमतरी, बालोद में दबिश दे रही थी। इस बीच पता चला कि दीपक ठाकुर रुआबांधा में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने रुआबांधा में दबिश दी और आरोपी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक ठाकुर की फरार होने व छिपने में मदद करने वाले मुकेश्वर साहू उर्फ राजा साहू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक ठाकुर एवं राजा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से एएसआई पूर्ण बहादूर, सउनि गुप्तेश्वर, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, आरक्षक अनूप शर्मा, कोमल राजपूत, शिव मिश्रा, धीरेन्द्र यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का विकास हमारा मुख्य ध्येय: सीएम बघेल
बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, आईएमए की शिकायत पर पटना में दर्ज हुआ केस
गणेशोत्सव से पहले स्ट्रीट लाइट की रौशनी से जगमग हो जीई रोड, पेवर ब्लाक लगाने के कार्य में रखें गुणवत्ता का ध्यान : वोरा
रायपुर के डाकघर में फर्जीवाड़ा : ग्राहक के पैसे निकाले, उपभोक्ता फोरम ने दिया 1.91 करोड़ के भुगतान का आदेश
दाऊद का ठिकाना बताओ और 25 लाख रुपये नकद इनाम पाओ, एनआईए की बड़ी घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी समानांतर सड़क, सरकार ने 702 करोड़ का मंगाया डीपीआर
Next Article आंध्र महिला मंडली ने मनाया उगादी पर्व, डांस के साथ एक्टिंग को भी मिला मंच

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?