ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : दोस्तों ने फोनकर बुलाया, ढाबे पहुंचा तो नकाबपोशों ने किया हमला, मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
October 12, 2026
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : दोस्तों ने फोनकर बुलाया, ढाबे पहुंचा तो नकाबपोशों ने किया हमला, मौके पर मौत

By Mohan Rao Published March 29, 2025
Share
मृतक अवतार मरकाम की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई।  जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात को 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अवतार मरकाम बताया जा रहा है और शहर का निगरानी शुदा बदमाश था। दोस्तों ने फोन किया तो व चिखली स्थित इंदर ढाबा पहुंचा जहां पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सिर, कान व गले में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेवरा पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है हालांकि अधिकतर फरार हैं। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात 10.15 बजे के आसपास की है। दुर्ग सिकोला भाठा निवासी अवतार मरकाम (40) को उसके दोस्त आकाश सोना ने फोन कर इंदर ढाबा चिखली बुलाया। इसके बाद अवतार मरकाम इंदर ढाबा पहुंचा और दोस्तों के साथ पार्टी करने लगा। इस दौरान पीछे से चार से पांच लोग आए जो अपने चेहरों को ढके हुए थे। आने के बाद इन लोगों ने अवतार मरकाम पर चाकू से वार कर दिया। चाकू इसके गले, सिर व कान के पास लगी और वह लहूलुहान होकर वहां गिर गया। हमला करने के बाद सभी वहां से भाग गए।

इसके बाद मौके पर मौजूद अवतार मरकाम के दोस्तों ने उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद मृतक अवतार मरकाम की मां का कहना है कि होली के समय मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हुआ था और उस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस संबंध में एक आवेदन मोहन नगर थाने में दिए जाने की बात भी मृतक के परिजनों ने बताई है। परिजनों को शक है शुक्रवार रात को हमला करने वाले भी उनके मोहल्ले के आसपास के युवक ही हो सकते हैं। बहरहाल जेवरा पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

Mohan Rao March 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ : 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार
Next Article Earthquake: भूकंप से मरने वालों की संख्या हजार के पार हुई, 2,376 घायल; भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा Earthquake: भूकंप से मरने वालों की संख्या हजार के पार हुई! 2,376 घायल; भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?