ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर निगम में पेश हुआ 1529 करोड़ का मेगा बजट,  महापौर मीनल बोली- सभी वर्गों का रखा गया ध्यान
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर निगम में पेश हुआ 1529 करोड़ का मेगा बजट,  महापौर मीनल बोली- सभी वर्गों का रखा गया ध्यान

By Mohan Rao Published March 28, 2025
Share
महापौर मीनल चौबे
SHARE

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में महापौर मीनल चौबे से अपना पहला बजट प्रस्तुत किया। 15 साल बाद रायपुर निगम में भाजपा की महापौर को बजट प्रस्तुत करने का मौका मिला है। महापौर मीनल चौबे ने रायपुर शहर के विकास के लिए 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश किया है। महापौर ने इसे फायदे का बजट बताया और कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

महापौर मीनल चौबे शुक्रवार को पीले रंग की मखमली फाइल में बजट लेकर निगम कार्यालय पहुंची थीं। फाइल में एक तरफ निगम का लोगो तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छपी है। बजट के दौरान अभिभाषण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने कहा कि बेटी बेबस नहीं, शहर की तकदीर गढ़ रही है। मीनल चौबे ने अपने बजट में महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं। साथ ही 2 मल्टीलेवल-पार्किंग, 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, रायपुरा-महादेवघाट के बीच गौरव पथ आदी को भी बजट में शामिल किया है।

पिछला कार्यकाल सपनों वाला रहा : महापौर
अपने भाषण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने कांग्रेस कार्यकाल के बजट को लेकर घेरा। उन्होंने कहा पिछले कार्यकाल में  कांग्रेस के मेयर ने हर साल केवल सपने दिखाए। कांग्रेस के मेयर ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल वार्षिक 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का बजट था, केवल 819 करोड़ 19 लाख 30 हजार का खर्च किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल वार्षिक 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार का बजट था, इसमें केवल 889 करोड़ 66 लाख 87 हजार का व्यय किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल वार्षिक 1475 करोड़ 15 लाख 23 हजार रूपए बजट था, इसमें केवल 980 करोड़ 58 लाख 90 हजार का व्यय किया गया।

इस बार बजट में महिलाओं के लिए यह है खास
महापौर मीनल चौबे ने अपने बजट में महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की। रायपुर में तीन जगहों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल बनेगा। पब्लिक प्लेस पर विमेंन रेस्ट रूम बनेंगे। जिसमें सैनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे। सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलेंस कैमरे लगेंगे जिसके जिए 20 लाख का प्रावधान किया गया है। निगम क्षेत्र में महिला टॉयलेट में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे जिसके लिए 25 लाख का प्रावधान है। महिला स्वावलंबन और रोजगार के लिए राज्य शासन द्वारा 10 करोड़ की राशि दी गई है। इस राशि से गारमेंट फैक्टरी का संचालन किया जाएगा। जिससे स्थानीय महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक समृद्धि प्रदान की जाएगी। तृतीय लिंग के समूहों को चिन्हांकित कर उनको उनके रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें और आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त बन सके।

स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण
बजट में स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण दिलाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। इनके परिवार के सदस्यों को शासन के अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा। वेंडिंग जोन को विकसित किया जाएगा जिससे फुटकर व्यापार को बढ़ावा मिले। साथ ही मार्केट डेवलपमेंट प्लान के तहत बाजारों को विकसित किया जाएगा। रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने जोन कार्यालय क्षेत्र में चौपाटी का निर्माण किया जाएगा। यहां छोटे व्यापारियों व फुटकर कारोबारियों को व्यापार के लिए जगह मिलेगी। बजट में इनोवेशन सेंटर बनाने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान है। इसके अलावा युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल तैयार किए जाएंगे। नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में हाईटेक लाइब्रेरी बनेंगे। नगर निगम में बच्चों के लिए प्ले जोन भी तैयार किए जाएंगे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao March 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Earthquake: म्यांमार में दो बार कांपी धरती, बैंकॉक तक महसूस हुए भूकंप के झटके; 7.2 मापी गई तीव्रता Earthquake: म्यांमार में दो बार कांपी धरती, बैंकॉक तक महसूस हुए भूकंप के झटके; 7.2 मापी गई तीव्रता
Next Article shreekanchanpath 163 # 28 March 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?