ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सीबीआई रेड पर बोले सीएम साय… दोषियों के पास बचने का रास्ता नहीं, कोई भी हो कार्रवाई तय है
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
October 12, 2026
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : सीबीआई रेड पर बोले सीएम साय… दोषियों के पास बचने का रास्ता नहीं, कोई भी हो कार्रवाई तय है

By Mohan Rao Published March 27, 2025
Share
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव एप सट्टा मामले में सीबीआई की रेड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान आया है। गुरुवार को सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कार्रवाई को सही बताया और महादेव सट्टे से युवाओं का भविष्य खराब होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई है और अब बचने का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी कार्रवाई निश्चित है।

बता दें बुधवार को सुबह से ही सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सहित भोपाल, दिल्ली व कोलकाता में 60 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की। छत्तीसगढ़ में सीबीआई की कार्यवाही भिलाई रायपुर राजनांदगांव रायगढ़ में की गई। इस दौरान सीबीआई की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर के अलावा चार आईपीएस अधिकारी डॉ आनंद छाबड़ा, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव,अभिषेक माहेश्वरी, जेल में बंद सौम्या चौरसिया, आरक्षक अमित दुबे, बर्खास्त आरक्षक एवं जेल में बंद सहदेव यादव व अर्जुन यादव, विजय भाटिया, केपीएस ग्रुप के प्रशांत त्रिपाठी के बंगले में रेड की। इस दौरान सीबीआई ने डिजीटल साक्ष्य बरामद किए हैं। दावा किया जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी कर सकती है।

जो शामिल है उस पर कार्रवाई होगी
महादेव सट्टा एप की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ में जब रेड हुई तो सीएम साय बेंगलुरू में इन्वेस्टर्स मीट अटेंड कर रहे थे। गुरुवार की सुबह वे रायपुर लौटे और इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उन्हों रेड को लेकर बयान दिया। सीएम साय ने कहा है कि महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई कर रही है और इसके दोषियों के बचने का रास्ता नहीं है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की गई, जिसकी अब गहन जांच हो रही है। जो भी इसमें शामिल होगा, चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा व कांग्रेस की बात नहीं है दोषी कोई भी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

अब तक चार 4 लाख से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव
बेंगलुरू से लौटने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योगनीति लागू होने के बाद काफी कुछ बदला है। नई औद्योगिक विकास नीति लागू होने के बाद अब तक 4 लाख 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें आईटी, इंजीनियरिंग और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं। सीएम साय ने कहा कि कल बेंगलुरु में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हमने अपनी उद्योग नीति प्रस्तुत की, जिससे उद्यमी व निवेशक प्रभावित हुए। इस दौरान 3,700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले और कुछ कंपनियों के साथ एमओयू भी हुए, जिससे इंजीनियरिंग व आईटी क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित होंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

Mohan Rao March 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब तो झूठ के भी निकल आए हैं पांव
Next Article 6 अप्रैल को 12 बजे इस तरह होगा रामलला का सूर्य तिलक, 19 सालों तक बढ़ता जाएगा समय, वैज्ञानिकों ने इसे 'सूर्य तिलक मैकेनिज्म' नाम दिया 6 अप्रैल को 12 बजे इस तरह होगा रामलला का सूर्य तिलक, 19 सालों तक बढ़ता जाएगा समय, वैज्ञानिकों ने इसे ‘सूर्य तिलक मैकेनिज्म’ नाम दिया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?