ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंजर देख कांप गई रूह: पिता ने चार मासूमों का गला रेतकर की हत्या…फिर खुद लगा ली फांसी, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

मंजर देख कांप गई रूह: पिता ने चार मासूमों का गला रेतकर की हत्या…फिर खुद लगा ली फांसी, जानिए क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: March 27, 2025
Share
मंजर देख कांप गई रूह: पिता ने चार मासूमों का गला रेतकर की हत्या…फिर खुद लगा ली फांसी, जानिए क्या है पूरा मामला
मंजर देख कांप गई रूह: पिता ने चार मासूमों का गला रेतकर की हत्या…फिर खुद लगा ली फांसी, जानिए क्या है पूरा मामला
SHARE

शाहजहांपुर (एजेंसी)। शाहजहांपुर में एक सनसनीखेज वारदात में युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है।

मायके में थी पत्नी
रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष), कीर्ति (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं थीं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे।

राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी रूह कांप गई।

चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। अंदर राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। वे चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव के साथ एक साल पहले हादसा हो गया था।

तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।

छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक ऑटो से बिगड़ा ट्रैफिक, परिवहन सचिव ने सभी जिलों के अफसरों से की वर्चुअल बैठक, नियंत्रण के उपायों पर चर्चा
देवी दुर्गा का जिक्र कर राजनाथ सिंह ने की इंदिरा गांधी की तारीफ, कहा- युद्ध में भी किया था नेतृत्व
विद्या बालन से लेकर शाहरुख खान तक, फिल्मों से पहले टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं ये कलाकार
बुजुर्ग से 1 लाख 30 हजार लूटने वाले 5 युवक गिरफ्तार, मददगार बनकर रची साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश
बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30 हजार से कम आए नए मामले, 338 लोगों ने गंवाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Police Transfer : राजधानी में 121 पुलिस कर्मियों का तबादला, एसआई व एएसआई सहित दर्जनों कांस्टेबल भी शामिल
Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक हादसे का शिकार, ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?