रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षकों के साथ दर्जनों कांस्टेबल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कुल 121 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। रिजर्व बल में अटैच दर्जनों पुलिस कर्मियों को अब थानों की जिम्मेदारी मिली है। वहीं लंबे समय से थानों में पदस्त पुलिस कर्मियों को रिजर्व बल में भेज दिया गया है। एसएसी डॉक्टर लाल उमेद सिंह के निर्देश पर आदेश जारी कर दिया गया है।
देखिए पूरी सूची




