ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पूर्व सीएम भूपेश व विधायक देवेन्द्र के यहां सीबीआई रेड… जांच के दायरे में पांच पुलिस अफसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRaipur

Bhilai Breaking : पूर्व सीएम भूपेश व विधायक देवेन्द्र के यहां सीबीआई रेड… जांच के दायरे में पांच पुलिस अफसर

By Mohan Rao
Published: March 26, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र यादव के निवास के बाहर लगी भीड़
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के घर पर बुधवार की सुबह सीबीआई ने दबिश दी। सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची तो हड़कंप मच गया। जैसे ही समर्थकों को इसकी जानकारी हुई वे पूर्व सीएम निवास व विधायक देवेन्द्र के निवास पर पहुंचने लगे। यही नहीं सीबीआई ने पांच पुलिस अफसरों सहित दो सिपाहयों के घर पर रेड की है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला महादेव सट्टा एप के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। लगभग 6,000 करोड़ रुपए के महादेव एप घोटाले की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सीबीआई की अलग अलग टीमों ने भिलाई व रायपुर में दबिश दी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई व रायपुर स्थित निवास के साथ ही विधायक देवेन्द्र यादव के निवास भी पर भी पहुंची। इसके साथ ही पांच आईपीएस अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव, आईपीएस आरिफ शेख, आईपीएस आनंद छाबड़ा व आईपीएस प्रशांत अग्रवाल सहित दो सिपाही नकुल व सहदेव के घर भी सीबीआई ने छापा मारा है। सभी छापों के पीछे महादेव ऐप से जुडे़ लेनदेन का है।

पूर्व सीएम भूपेश के निवास के बाहर सीबीआई की गाड़ियां

एएसपी अभिषेक माहेश्वरी का घर सील
सीबीआई की टीम ने पूर्ववर्ती सरकार में रायपुर क्राइम एएसपी रहे अभिषेक माहेश्वरी के निवास को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि जब टीम अभिषेक माहेश्वरी के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। सीबीआई ने घर को बाहर से सील कर दिया। इसके अलावा सीबीआई की टीम पूर्व सीएम के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के घर पर सीबीआई ने रेड की है। साथ ही आईएएस अनिल टूटेजा के निवास सीबीआई रेड की है। सीबीआई की टीम पूर्व सीएम की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के सूर्या रेसीडेंसी भिलाई स्थित निवास पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है। यहां सौम्या चौरसिया के पति व मां से पूछताछ की जा रही है। सौम्या चौरसिया पहले से ही भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में बंद है। सभी जगह फिलहाल जांच की जा रही है।

10 से ज्यादा टीमों ने की रेड
बताया जा रहा है कि सीबीआई की 10 से ज्यादा टीमें बुधवार तड़के रायपुर से निकली।  एक टीम रायपुर स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके बाद बाकी टीमें भूपेश बघेल के भिलाई तीन पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पहुंची। इसके साथ ही आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित बंगले भी सीबीआई पहुंची। यहीं नहीं दुर्ग में एसपी रहते उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर भी सीबीआई की एक एक टीमें पहुंचीं। इससे पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे एवं अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी।

विधायक देवेन्द्र का निवास

पूर्व सीएम का पोस्ट-अब सीबीआई आई है
सीबीआई रेड के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने अंदाज में तेज कसा है। उन्होंने छापे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।’

एक गलती पर रोजगार छिन रही UIDAI: अब आधार अपडेट करवाने में होगी दिक्कत, 14 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर आपरेटर व संचालक
बेलगाम पेट्रोल-डीजल के दाम: अक्टूबर में अब तक 5 रुपए पेट्रोल और 5.50 रुपए डीजल पर बढ़ा… जाने आपके शहर में आज कितने बढ़े हैं दाम
सुबह होते ही मिलता है खाना भरपेट, मजदूरी के लिए नहीं होता लेट…. शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना से श्रमिकों की मिट रही भूख
वेदांता ने की डिमर्जर की घोषणा, पांच नई कंपनियां होंगी लिस्टेड
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के हजार साल की गारंटी कोई नहीं दे सकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व क्षय दिवस पर छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि पर देश में प्रथम स्थान
Next Article Ambrane ने लॉन्च किया 20,000mAh क्षमता वाला MiniCharge 20 Powerbank, अब Flipkart पर उपलब्ध Ambrane ने लॉन्च किया 20,000mAh क्षमता वाला MiniCharge 20 Powerbank, अब Flipkart पर उपलब्ध
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?