ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोंडागांव में व्यापारी के घर लूट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर रेड करने पहुंचे थे बदमाश
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
October 12, 2026
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCrimeFeatured

कोंडागांव में व्यापारी के घर लूट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर रेड करने पहुंचे थे बदमाश

By Mohan Rao Published March 25, 2025
Share
लूट के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

कोंड़ागांव। जिले की सिटी केतवाली पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पांच लाख की नगद रकम लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 4 लाख 38 हजार रुपए एवं एक नग इनोवा कार, एक नग एक्सयूव्ही 300 कार, 9 मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र कुमार कुर्रे (29) निवासी रायपुर, लेखराम सिन्हा (39) निवासी कांकेर, प्रभदीप सिंह (30) निवासी रायपुर, प्रियांक शर्मा (22) निवासी रायपुर व साजेन्द्र बघेल (29) निवासी कोंड़ागांव शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया तुलेश्वरी मानिकपुरी पति अजय मानिकपुरी (32) निवासी बम्हनी थाना कोण्डागांव ने 23 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 19 मार्च 2025 को दोपहर लगभग 02.30 बजे एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 बीएम 3041 से चार व्यक्ति उसके दुकान के पास आए और उसके पति अजय मानिकपुरी को अपने कब्जे मे रखे हुए थे। जबरदस्ती उसके घर दुकान में घुसकर घर के आलमारी में रखी पांच लाख रुपए नगदी को बल पूर्वक आलमारी से निकालकर तथा गल्ले में रखे रकम को और घर में लगे हुए कैमरे के डीवीआर को निकालकर तथा घर मे काम कर रहे पुष्कर ठाकुर का मोबाइल को लूटकर अपने साथ ले गए है। रिपोर्ट पर थाना कोंड़ागांव मे अपराध क्रमांक 118/2025 धारा 309 (4) 127 (2) 332 (ग) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार से निर्देश पर थाना कोंड़ागांव पुलिस एवं साइबर सेल का संयुक्त टीम गठित कर जांच प्रारंभ किया गया जिस पर इनोवा कार के लोकेशन रायपुर प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रायपुर पहुंचकर इनोवा कार की चालक एवं मालिक को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर उसके साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया।जिसके बाद वारदात में शामिल लेखराम सिन्हा, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा से पूछताछ की गई। जिन्होंने बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर ग्राम बम्हनी जाकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

लेखराम सिन्हा ने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है, यदि उसके घर में रेड कार्यवाही करते है तो बहुत रकम प्राप्त होगा जिसके लालच में आकर लेखराम सिन्हा के साथ मिलकर अजय मानिकपुरी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटने का प्लान बनाया था। आरोपी साजेन्द्र बघेल लगातार अजय मानिकपुरी का लोकेशन बता रहा था। 15 मार्च 2025 को शाम के समय साजेन्द बघेल के कहने पर लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह के साथ बम्हनी आए हुए थे, पंरतु अजय मानिकपुरी घर पर नही था, जिसके कारण उस दिन उनका प्लान सफल नही हो पाया, जिसके पश्चात पुन: दिनांक 19 मार्च 2025 को साजन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी रायपुर गया हुआ तब लेखराम सिन्हा और उसके साथियों के द्वारा प्लान के तहत अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी कोंड़ागांव लाकर अजय मानिकपुरी के घर में लूट की घटना को फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अंजाम दिया था।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

Mohan Rao March 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा से वित्त विधेयक 2025 पारित, वित्त मंत्री सीतारमण ने करदाताओं को राहत देने वाला बताया लोकसभा से वित्त विधेयक 2025 पारित, वित्त मंत्री सीतारमण ने करदाताओं को राहत देने वाला बताया
Next Article सीएम साय का ऐलान : 27 मार्च से पुन: शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, श्रद्धालु नि:शुल्क कर सकेंगे यात्रा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?