ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिजिटल पेमेंट से आसान हुआ सफर, रायपुर मंडल के स्टेशनों में टिकट काउंटरों पर ऑन लाइन भुगतान की सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

डिजिटल पेमेंट से आसान हुआ सफर, रायपुर मंडल के स्टेशनों में टिकट काउंटरों पर ऑन लाइन भुगतान की सुविधा

By Mohan Rao Published March 25, 2025
Share
डिजिटल पेमेंट सिस्टम
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे टिकटों की खरीदारी के लिए डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रायपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का प्रावधान किया गया है ।

रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सेवाएं यात्रियों को बिना किसी परेशानी के टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके अलावा, रेलवे काउंटरों पर भी यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और वॉलेट जैसे डिजिटल भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।

मंडल के सभी स्टेशनों में बुकिंग कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को ऑन लाइन भुगतान के साथ ही एटीवीएम से टिकट लेने के प्रक्रियाओं, इससे होने वाली फ़ायदों तथा घर बैठे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप माध्यम से टिकट लेने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । इस पहल से यात्रियों को चिल्हर की समस्या, नकद लेन-देन की परेशानी से मुक्ति के साथ चिल्हर नहीं होने की स्थिति में ओवर चार्जिंग जैसी शिकायतों का समाधान तथा पारदर्शी टिकटिंग की सुविधा प्राप्त हो रही है । डिजिटल भुगतान प्रणाली के माध्यम से यात्री नकली मुद्रा की समस्या से भी बच सकते हैं और सुरक्षित, तेज़ एवं पारदर्शी लेनदेन का लाभ उठा सकते हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया की पूरे देश में डिजिटलाइजेशन एवं ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सकारात्मक पहल करते हुए हमें देश हित में डिजिटलाइजेशन में सहयोग करना है साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी यह एक सार्थक पहल है जितना कम पेपर का उपयोग होगा उतना ही हमारे वृक्ष कटने से बचेंगे और पर्यावरण संरक्षण में बढ़ावा मिलेगा । टिकट काउंटरों में उपलब्ध ऑन लाइन भुगतान की सुविधा से यात्रियों को लंबी कतार एवं चिल्हर की समस्या से मुक्ति मिलती है एवं सभी लेनदेन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में पारदर्शिता के साथ रहता है।

डिजिटल भुगतान के लाभ

  • पर्यावरण संरक्षण- कम पेपर का उपयोग।
  • सुरक्षा: नकली करेंसी की समस्या से बचाव।
  • सुविधा: कैशलेस लेनदेन से समय की बचत।
  • पारदर्शिता: सभी लेनदेन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध।
  • प्रोत्साहन: डिजिटल भुगतान पर यात्रियों को 3% अतिरिक्त बोनस का लाभ भी मिल रहा है।
  • नगदी रखने के झंझट से मुक्ति – डिजिटल लेन-देन से नगदी रखने की झंझट से मुक्ति मिल रही है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao March 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर भारतीय डाक विभाग ने जारी किया टिकट, सीएम साय ने किया विमोचन
Next Article लोकसभा से वित्त विधेयक 2025 पारित, वित्त मंत्री सीतारमण ने करदाताओं को राहत देने वाला बताया लोकसभा से वित्त विधेयक 2025 पारित, वित्त मंत्री सीतारमण ने करदाताओं को राहत देने वाला बताया

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?