ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चौपाटी का विरोध: एजेंसी की मनमानी पर भड़की महापौर, कहा-धरोहर से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

चौपाटी का विरोध: एजेंसी की मनमानी पर भड़की महापौर, कहा-धरोहर से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त

By Om Prakash Verma
Published: March 25, 2025
Share
चौपाटी का विरोध: एजेंसी की मनमानी पर भड़की महापौर, कहा-धरोहर से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त
चौपाटी का विरोध: एजेंसी की मनमानी पर भड़की महापौर, कहा-धरोहर से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त
SHARE

रायपुर। रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने बूढ़ातालाब में हो रहे चौपाटी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण पर और एजेंसी की मनमानी पर मेयर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महापौर मीनल चौबे ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तिार करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग का उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करना होता हैं न कि उनका व्यवसायीकरण कर मुनाफा कमाना।

एजेंसी की ओर से विभागीय अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर मनमानी किये जाने की आशंका है। रायपुर हमारा शहर है। दानी स्कूल शहर की बेटियों का पुरातन स्कूल है, जहां अच्छी शिक्षा और संस्कार दिये जाते हैं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि पर्यटन विभाग इस योजना की पुनर्समीक्षा करे और बूढ़ातालाब की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान को बरकरार रखा जाये। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, एमआईसी मेंबर मनोज वर्मा और वार्ड पार्षद मुरली शर्मा भी उपस्थित रहे।

क्या है मामला
बता दें कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बूढ़ा तालाब को टूरिज्म बोर्ड को हस्तांतरित कर दिया है, जिसके तहत एजेंसी के माध्यम से वहां चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के दौरान पाथवे को तोड़ दिया गया है, जबकि पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोग बन रहे चौपाटी का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि एजेंसी तालाब को पूरी तरह खत्म करके इससे व्यावसायिक लाभ लेना चाहती है।

शराब बेचने की अनुमति की चर्चा, सुरक्षा और शिक्षा पर पड़ेगा बुरा असर
सबसे अधिक विरोध इस बात को लेकर है कि टूरिज्म बोर्ड और एजेंसी के बीच हुए समझौते में चौपाटी में शराब बिक्री की अनुमति की भी चर्चा है। विरोध करने वालों का कहना है कि इससे न केवल तालाब की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि आसपास के शैक्षणिक संस्थानों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बूढ़ातालाब के पास शहर का सबसे पुराना स्कूल दानी गल्र्स स्कूल है, जिसका मुख्यमार्ग चौपाटी के पास से गुजरता है। ऐसे में यदि चौपाटी में शराब बिक्री की अनुमति दी जाती है, तो छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा के माहौल पर बुरा असर पड़ेगा।

झैन शॉ की माँ ने अपने बेटे के किसिंग सीन देखकर, ऐसे किया रिएक्ट
अनुष्ठान शुरू होने से पहले सफाई, देव स्थलों की सफाई पुण्य का काम – विधायक चन्द्राकर
सीजी जॉब अलर्ट : 300 पदों पर होगी भर्ती, राजधानी में इस दिन मेगा जॉब फेयर
छत्तीसगढ़ के 53 निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा, घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन विभाग की पहल
दीपिका-प्रभास की ‘प्रोजेक्ट के’ दो भागों में होगी रिलीज, ‘बाहुबली’ की तर्ज पर बन रही है फिल्म…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, तीन कार क्षतिग्रस्त
Next Article हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन पलटा, हादसे में दो महिलाओं की मौत; छह गंभीर रूप से घायल तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत, कार चालक सहित तीन की हालत गंभीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?