ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी साइकिलिंग क्लब ने शुरू किया फिट इंडिया कैंपेन, संडे ऑन साइकिल में जुटे सैकड़ों लोग
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

बीएसपी साइकिलिंग क्लब ने शुरू किया फिट इंडिया कैंपेन, संडे ऑन साइकिल में जुटे सैकड़ों लोग

By Mohan Rao Published March 23, 2025
Share
SHARE

भिलाई। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित “संडे ऑन साइकिल अभियान कि तहत इस्पात नगरी भिलाई में बीएसपी साइकिलिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं ओए-बीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें भिलाई के लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने निर्धारित रूट में साइकिलिंग की। इस साइकिल रैली में समाज के सभी आयु वर्ग के बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7.00 बजे किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग जिला के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार उपस्थित थे। साथ ही ओए-बीएसपी के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, साइकिलिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के संरक्षक विनोद खांडेकर, महासचिव चन्नावार, भारतीय खेल प्राधिकरण से पर्यवेक्षक  पंकज पाण्डेय एवं परमजीत सिंह, दुर्ग साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव देवप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत देशमुख, एनआईएस के कोच  प्रतीक मनोदिया, बालोद साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव अभिषेक जायसवाल तथा बड़ी संख्या में बीएसपी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर ओए अध्यक्ष  नरेन्द्र कुमार बंछोर ने वर्तमान परिवेश में साइकिलिंग की महत्ता व दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाने हेतु सामूहिक प्रयास किये जाने पर जोर दिया। साइकिलिंग करना न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है वरन्  पर्यावरण का संरक्षण भी निहित है। उन्होंने कहा कि भिलाई के बुद्धिजीवी सदैव इस प्रकार के भागीरथी प्रयासों में शामिल रहते हैं तथा समाज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी प्रयासों में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। इन प्रयासों में भिलाई इस्पात संयंत्र हमेशा आग्रणी रहा है।

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विजय बघेल, सांसद दुर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने भिलाई के सभी रहवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागृत होने का आव्हान किया और उन्होंने कहा कि “फिट इंडिया ही हिट इंडिया“ हो सकता है। उन्होंने बच्चों से किसी भी खेल में शामिल होकर अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का आव्हान किया। सांसद महोदय ने कहा कि आफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र अपने अधिकारियों के हितों को ध्यान में रखने के साथ-साथ पूरे भिलाई समाज के लिए हितकारी कार्यों को भी बढ़ावा देता है।

पवन कुमार कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ने सभी भिलाईवासियों से अधिक से अधिक साइकिलिंग करने का आव्हान किया जिससे न सिर्फ वे स्वस्थ रहेंगे अपितु वे अपने आसपास के वातावरण और स्थलों को भी जान पाएंगे। एक बेहतर जीवन के लिए व्यक्ति के जीवन में खेल का समायोजन होना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन ओए महासचिव परविन्दर सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 25.05.2025 दिन रविवार को साइक्लोथॉन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद प्रेषित किया और कार्यक्रम का आतिथ्य स्वीकार करने हेतु  विजय बघेल, सांसद दुर्ग,  जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं  पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक, बीएसपी का विशेष रूप से आभार प्रदर्शित किया। उन्होंने सभी साइकिल सवारों व सुरक्षा व्यवस्था हेतु ट्रैफिक पुलिस को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao March 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर में लुधियाना से आएगी रोटी बनाने वाली बड़ी मशीन, MLA रिकेश ने तीन माह का मानदेय
Next Article Road Accident: डिवाइडर से टकराकर हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी Accident in CG : पिकअप से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत…. शादी के लिए लड़की देखकर आ रहे थे बाइक सवार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?