ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कितना बिगड़ गया लोकतंत्र का चेहरा
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल
September 12, 2025
गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प
September 12, 2025
Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी
September 12, 2025
छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर
September 12, 2025
गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल
September 11, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कितना बिगड़ गया लोकतंत्र का चेहरा

By Om Prakash Verma Published March 20, 2025
Share
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
SHARE

-दीपक रंजन दास
1947 में आजाद हुए भारत में पहले चुनाव 1951-52 में हुए. इसके साथ ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने की राह पर चल पड़ा। 74 साल के लोकतंत्र का चेहरा मगर अब बेहद दागदार हो चुका है। राजनीतिक दल अपराधियों के सबसे बड़े पनाहगाह बन गए हैं। भले ही देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हो गया हो, भले ही वह लोकतांत्रिक देशों की अगुवाई करने की सोच रहा हो पर जो हाल यहां लोकतंत्र का है, वह निराश करने वाला है। जो लोग विधानसभाओं या लोकसभा में बैठे हैं, वो जनता के प्रतिनिधि कम और राजनीतिक दलों के उम्मीदवार ज्यादा हैं। पार्टी जिसपर छाप लगाकर छोड़ देती है, वह विधायक-सांसद बन जाता है। जाहिर है कि इसके बाद उसकी पूरी वफादारी अपने आकाओं के प्रति ही होती है। इस खेल का सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ है कि आपराधिक चरित्र के लोग राजनीति में जाकर सुरक्षित हो जाते हैं। चुनाव सुधार पर काम करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स की रिपोर्ट के अनुसार देश के 45% विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ राज्यों के आधे से ज्यादा विधायक दागी हैं। आंध्र प्रदेश के 174 में से 138, केरल के 134 में से 93, तेलंगाना के 119 में से 82, बिहार के 241 में से 158, महाराष्ट्र के 286 में से 187, तमिलनाडु के 224 में से 132, ओडीशा के 147 में से 85, कर्नाटक के 223 में से 122, झारखंड के 80 में से 43, उत्तर प्रदेश के 403 में से 200 विधायकों ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। जिन 1861 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है उनमें से 1205 पर हत्या, हत्या की कोशिश, किडनैपिंग, बलात्कार और बार-बार बलात्कार जैसे गंभीर आरोप हैं। पहले अपराधियों को समाज खुद ही अलग-थलग कर देता था। कुछ अपराधी भागकर बीहड़ों की शरण ले लेते थे। पर अब अपराधी अपने दम-खम का प्रदर्शन कर राजनीतिक दलों में चले जाते हैं। नेताओं के काले-पीले को अंजाम देते-देते एक दिन वो खुद नेताओं का सबसे बड़े राजदार बन जाता है। फिर उसे पार्टी का ठप्पा मिल जाता है और वो गले में गमछा डालकर मंच की शोभा बढ़ाने लगता है। फिर एक दिन वह चुनाव जीतकर विधानसभा और लोकसभा में भी पहुंच जाता है। जिसे जनता अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजती है, खुद उसे भी चुनाव से कुछ पहले ही पता चलता है कि पार्टी ने उसे उम्मीदवार बनाया है। जनता अपनी आंखें मूंदकर पार्टी को जिताती है और इस तरह पार्टी जिसे चाहे जनप्रतिनिधि बनाने में सफल हो जाती है। जनता के सरोकार हाशिए पर चले जाते हैं। जैसे अंग्रेज जमींदारों और जमींदार लठैतों को पाला करते थे, वैसे ही अब सरकारें अपने जमींदारों और उनके लठेतों को पालने लगी हैं। क्या यही वह लोकतंत्र है जिसकी कल्पना, लोकतंत्र को अपनाने वालों ने की थी?

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर

गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल

Om Prakash Verma March 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति
Next Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

September 12, 2025

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

September 12, 2025

Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

September 12, 2025

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?