ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, 11 मई को झाँसी में ग्रैंड फिनाले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNational

2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, 11 मई को झाँसी में ग्रैंड फिनाले

By Om Prakash Verma
Published: March 19, 2025
Share
2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, 11 मई को झाँसी में ग्रैंड फिनाले
2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, 11 मई को झाँसी में ग्रैंड फिनाले
SHARE

बुंदेली महिलाएं देशभर के किसी भी कोने से बन सकती हैं हिस्सा, पूरी तरह निःशुल्क प्रतियोगिता
भोपाल/लखनऊ. पांच करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुँच और 75 से अधिक सहयोगियों के साथ बुंदेलखंड के नंबर वन डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म के रूप में कार्य कर रहे बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण अपनी सांस्कृतिक महक और व्यंजनों की विरासत के साथ एक बार फिर परंपरा और नवाचार का संगम लेकर आ रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत 2 अप्रैल को होने वाले पहले ऑडिशन राउंड से होगी। पूरी तरह निःशुल्क इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले झाँसी में होगा, जबकि ऑडिशन, क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल राउंड चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव आयोजित किए जायेंगे। मूल रूप से बुंदेलखंड से आने वाली महिलाएं देशभर के किसी भी कोने से प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9340786230 पर व्हाट्सऐप या 7000770156 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।

इस अनूठी पहल का उद्देश्य बुंदेलखंड की घरेलु महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी पाक-कला को न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिला सकें। कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक बढ़ाते हुए जाने माने फिल्म अभिनेता व राजनेता राजा बुंदेला और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी जैसी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी देखने को मिलेगी।

प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों को कड़े परीक्षणों और रोमांचक मुकाबलों के माध्यम से सम्पन्न किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत के बाद, 9 अप्रैल को दूसरा ऑडिशन, 16 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल, 30 अप्रैल को सेमीफाइनल और 11 मई को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। इन सभी चरणों में प्रतिभागियों की पाक कला को परखने के लिए अनुभवी जज सृष्टि त्रिपाठी और डॉ अतुल मालिकराम मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता को लेकर दामिनी गौर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “बुंदेली शेफ प्रतियोगिता न केवल एक कुकिंग कॉम्पिटिशन है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अपनी कला को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर भी है।”
वहीं शिवांगी तिवारी ने कहा “यह प्रतियोगिता हर महिला को अपने भीतर छिपी शेफ को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह आयोजन बुंदेली व्यंजनों की समृद्धि को दर्शाने का भी एक माध्यम है।”

अपने पहले संस्करण की अपार सफलता के बाद बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का यह दूसरा संस्करण नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है, जो पारंपरिक पाक-कला को आधुनिकता का स्पर्श देकर बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है। और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें आसिफ पटेल – 9685237742

इन चार राज्यों को मिलेगी बड़ी सौगात, 19 रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
दुर्ग में इन चार स्थानों पर निगम ने की गणेश विसर्जन की व्यवस्था… सफाई के साथ किया गया समतली करण
मुख्यमंत्री कल कोरिया जिले को देंगे 212 करोड़ रुपए की लागत के 210 कार्यों की सौगात…. इन कार्यों का होगा लोकार्पण
ब्रेकिंग न्यूज: ड्रीम 11 होगा आईपीएल 2020 का स्पॉन्सर, बीसीसीआई ने इतने करोड़ रुपए में बेचे अधिकार
आज एक-दूसरे के बेहद पास दिखेंगे गुरु और शनि, ऐसे देखें वृहस्पति और शनि का महा मिलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 12वां जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई में प्रतिष्ठित लाइनअप और भव्य अवार्ड नाइट के साथ संपन्न हुआ 12वां जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई में प्रतिष्ठित लाइनअप और भव्य अवार्ड नाइट के साथ संपन्न हुआ
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: न्याय की रफ्तार बढ़नी चाहिए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?