ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर

By Om Prakash Verma
Published: March 18, 2025
Share
Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर
Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना हो गया है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे। सुनीत विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होने वाला है। वे फ्लोरिडा के तट पर उतरेंगे।

एक सप्ताह का सफर नौ महीने में बदला
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पिछले साल 5 जून 2024 को नासा के मिशन के तहत बोइंग के अंतरिक्ष यान पर बैठकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। वे वहां सिर्फ एक सप्ताह रुकने वाले थे लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आने की वजह से दोनों धरती पर वापस नहीं आ सके। दोनों के लिए 10 दिन का मिशन 9 महीने से अधिक के इंतजार में बदल गया।

https://twitter.com/NASA/status/1901857449084145767?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1901863560352879032%7Ctwgr%5E000129973f847d28c18ff72fbfe949250e616ea5%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fworld%2Fspacex-capsule-carrying-nasa-s-stuck-astronauts-departs-from-the-international-space-station-for-the-trip-back-2025-03-18

मिशन प्रबंधक 18 मार्च की शाम के लिए पूर्वानुमानित अनुकूल परिस्थितियों के आधार पर क्रु-9 की पहले वापसी के अवसर को लक्षित करने में जुट गए हैं। ड्रैगन क्राफ्ट पहले ही चार अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़कर सुनीता और बुच को लेने आईएसएस पर पहुंच चुका है। इस बीच, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने उनके स्थान पर पहुंचे चारों नए अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन से संबंधित जानकारियां साझा कीं और कई प्रमुख बातें सिखाईं।

दोनों यात्री नौ माह पूर्व एक सप्ताह के लिए आईएसएस गए थे लेकिन उनका स्टारलाइनर यान खराब हो गया और वे वहीं फंसकर रह गए। अब उनकी वापसी के लिए स्पेसएक्स ड्रैगन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल में वापस आएंगे। नासा से जुड़े स्टीव स्टिच ने कहा कि बुच और सुनीता ने शानदार काम किया है और हम उन्हें वापस लाने के लिए उत्साहित हैं।

1,148 डॉलर अतिरिक्त मुआवजा
नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन ने बताया है कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कोई विशेष ओवरटाइम वेतन नहीं है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्री संघीय कर्मचारी हैं, और इस स्थिति में अंतरिक्ष में उनके समय को पृथ्वी पर किसी भी नियमित कार्य यात्रा की तरह ही माना जाता है। अंतरिक्ष यात्री अपना नियमित वेतन पाते रहते हैं। नासा उनके भोजन व आईएसएस पर रहने के खर्च उठाता है। उन्हें प्रतिदिन 4 डॉलर (347 रुपये) दैनिक भत्ता मिलता है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अतिरिक्त मुआवजे के रूप में 1,148 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) मिलने की संभावना है। हालांकि कोलमैन ने इसे सिर्फ एक अनुमान बताया।

जल्द ही वापस आ जाएंगे : सुनीता
नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया है। मस्क द्वारा एक्स पर पोस्ट एक वीडियो में सुनीता ने कहा, हम जल्द ही वापस आ रहे हैं, इसलिए मेरे बिना वे योजनाएं न बनाएं। हम जल्द ही वापस आ जाएंगे। बुच विलमोर ने कहा, हम सभी मस्क के प्रति अत्यंत सम्मान रखते हैं और जाहिर तौर पर हमारे राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति भी सम्मान और प्रशंसा रखते हुए हम उनकी सराहना करते हैं।

समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा: नगरीय निकायों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और मरीजों के तत्परता से इलाज पर दें विशेष ध्यान…. संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत उपलब्ध कराएं दवा किट
नागरिकों को बेहतर सुविधा देने एल्डरमेन बनाऐंगे कार्य योजना… निचली बस्ती की पुलिया का होगा संधारण… बैठक में लिया गया निर्णय
कल चलाया जाएगा महाभियान: ‘वन होम-वन ट्री मुहिम’, रोपे जाएंगे पौधे
होली की उमंग आयुर्वेद के संग, खान-पान में रखें सावधानी, शराब, भांग और अन्य मादक पदार्थों से रहें दूर
BIg Breaking: कल छत्तीसगढ़ बंद: दो समुदायों में जमकर बवाल, 144 धारा लागू, बंद को लेकर भिलाई चेम्बर का भी समर्थन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा की दृष्टि से 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर के 405 स्वच्छता दीदीयों को स्वच्छता किट किया गया वितरित सुरक्षा की दृष्टि से 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर के 405 स्वच्छता दीदीयों को स्वच्छता किट किया गया वितरित
Next Article पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र… भारत आने का दिया न्योता और कहा-आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र… भारत आने का दिया न्योता और कहा-आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?