ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ का कांगेर वैली नेशनल पार्क विश्व धरोहर की स्थायी सूची में होगा शामिल, लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री ने जानकारी
Share
Notification Show More
Latest News
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल
October 12, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ का कांगेर वैली नेशनल पार्क विश्व धरोहर की स्थायी सूची में होगा शामिल, लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री ने जानकारी

By Mohan Rao Published March 17, 2025
Share
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर की स्थायी सूची में शामिल हो सकता है। लोकसभा में सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (कांगेर वैली नेशनल पार्क) को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की स्थायी सूची यानी परमानेंट लिस्ट में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी है। यदि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज सूची में अंतिम रूप से स्थान मिल जाता है, तो इससे क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, यह छत्तीसगढ़ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।

बता दें  हाल ही में यूनेस्को ने कांगेर वैली को विश्व धरोहर की आस्थाई सूची में शामिल किया है। छत्तीसगढ़ का कांगेर वैली प्रदेश के पर्यटन का गर्व है। यूनेस्को ने कांगेर वैली को विश्व धरोहर की आस्थाई सूची में शामिल होने के बाद इसके स्थाई सूची में शामिल होने का इंतजार होने लगा। सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की स्थायी सूची यानी परमानेंट लिस्ट में शामिल करने प्रस्ताव दिए जाने की घोषणा उस समय की जब सांसद संबित पात्रा ने उड़ीसा की जगन्नाथ यात्रा को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल करने की मांग की। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस वर्ष भारत ने छह स्थलों के नाम यूनेस्को को भेजे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान भी शामिल है।

प्राकृतिक सौंदर्य से है परीपूर्ण
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है और यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। कांगेर घाटी अपनी जैव विविधता, घने जंगलों और अद्भुत गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। इस उद्यान का नाम यहां बहने वाली कांगेर नदी से लिया गया है। यह लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और 1982 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला। यह क्षेत्र साल, सागौन और बाँस के वृक्षों से आच्छादित है और यहाँ 555 से अधिक शाकाहारी प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से 45 दुर्लभ हैं। पर्यटन के लिहाज से भी कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान बेहद महत्वपूर्ण है। यहां की कुटुम्बसर, कैलाश और डंडक गुफाएं भूवैज्ञानिक संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर धारा और भैंसा दरहा जैसे स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह क्षेत्र न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है बल्कि संरक्षण और अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

You Might Also Like

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल

राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

Mohan Rao March 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बोल बम सेवा समिति का होली मिलन समारोह, पार्षदों ने खेली फूलों की होली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Next Article सीमा सुरक्षा बल का आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम, आदिवासी युवाओं का जत्था वाराणसी के लिए रवाना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?