ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: थोड़ी सी पारदर्शिता यहां भी हो जाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: थोड़ी सी पारदर्शिता यहां भी हो जाए

By Om Prakash Verma
Published: March 16, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कर्नाटक गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों पर मारपीट करने और भूखा रखने का आरोप लगाया है। रान्या ने डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को पत्र लिखकर खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। रान्या ने लिखा कि डीआरआई के अफसरों ने उन पर खाली पेजों पर दस्तखत करने का दबाव बनाया। उसे भूखा रखा गया, 10-15 बार थप्पड़ भी मारे गए। इसके बाद 50-60 टाइप किए गए पेज और 40 खाली पेजों पर साइन कराया गया। रान्या को 3 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14 किलो सोने केसाथ डीआरआई ने गिरफ्तार किया था। वह दुबई से लौट रही थी। पहले रान्या ने कहा था कि दुबई एयरपोर्ट पर एक शख्स ने उसे गोल्ड बिस्किट के दो पैकेट दिये थे। इन पैकेट्स को उसने क्रेप बैंडेज की मदद से अपनी जांघ के भीतर की ओर चिपका लिया था। क्रैप बैंडेज उसने एयरपोर्ट पर ही खरीदे थे। यह तरीका भी उसने यृट्यूब से सीखा था। पर बाद में रान्या अपने बयान से पलट गईं। उसने कहा कि कुछ अन्य सहयात्रियों को बचाने के लिए डीआरआई अधिकारियों ने उसपर फर्जी केस बनाया और दबाव डालकर बलपूर्वक उसके बयान हासिल किये। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने भी मामला दर्ज किया है। तीनों ही एजेंसियां अब उसके खिलाफ जांच कर रही हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब इन जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने, प्रताडि़त करने और मामले को घुमाने के आरोप लगे हैं। जब मामला सीधे-सीधे स्मगलिंग का था और रान्या को सोने के साथ पकड़ा गया था तो फिर इस मामले में इतना झोल क्यों है कि वह अब सोना स्मगल करने से साफ-साफ इंकार कर पा रही है? यह तो अंग्रेजों की सरकार वाली बात हो गई। जो सरकार को सही लगा, वही कानून हो गया। दरअसल, ये जांच एजेंसियां अपनी करतूतों की वजह से ही बदनाम हुई हैं। जब भी कोई ऐसा मामला सामने आता है वह उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों से जोडऩे की कोशिश करती है। इससे उसे लाइम लाइट जरूर मिल जाता है पर मामले की बखिया उधड़ जाती है। उसमें जितनी कहानियां जोड़ी जाती हैं उतने ही पेंच भी पैदा हो जाते हैं। बाद में सालों-साल केस की सुनवाई होती है और फिर आरोपी बरी हो जाता है। इन एजेंसियों के कन्विक्शन रेट को देखेंगे तो इसका सबूत भी मिल जाएगा। क्यों नहीं ये एजेंसियां अपनी जांच में पारदर्शिता ला पाती हैं? क्यों नहीं सबूतों और गवाहों को ये किसी भी शंका से परे रख पाती हैं? क्या हर मामले को राजनीतिक एंगल देना जरूरी है? ज्यादा से ज्यादा लोगों को लपेटने की कोशिश में अकसर केस ही कमजोर हो जाता है। इससे राजनीतिक हित तो सध जाता है पर इन एजेंसियों को दी गई असीमित शक्तियां बेमानी हो जाती हैं।

क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का एक्सीडेंट, अस्पताल ले जाने से पहले घटना स्थल में ही उनका…….पढ़े पूरी रिपोर्ट
ब्रेकिंग: प्लास्टिक की दुकान पर दोगुने दर पर बिक रहा था हैंड सेनेटाइजर, खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई
कोहका में अवैध प्लॉटिंग : भिलाई निगम ने की कार्रवाई, बाउंड्रीवॉल तोड़कर जमीन को कराया कब्जामुक्त
हॉटस्पॉट दुर्ग एक्टिव मरीजों के मामले में पूरे प्रदेश में अव्वल…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 10652 नए केस, राजधानी रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव सबसे आगे
माता कौशल्या महोत्सव: तीन दिवसीय कार्यक्रम में कैलाश खेर व मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति से बिखरेगी सांस्कृतिक छठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालाब किनारे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस तालाब किनारे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Next Article Good news : छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती, व्यापमं लेगा लिखित परीक्षा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?