ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर हुआ वर्कशॉप… महिला अधिकारियों ने जाना पॉक्सो एक्ट क्या है?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthRaipur

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर हुआ वर्कशॉप… महिला अधिकारियों ने जाना पॉक्सो एक्ट क्या है?

By Mohan Rao
Published: March 11, 2025
Share
SHARE

घरेलु हिंसा, कार्यस्थल पर यौन प्रताड़ना अंतर्गत विशाखा कमेटी जैसे विषयों पर दी गई जानकारी

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ की पीसीपीएनडीटी एवं एआरटी शाखा द्वारा नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को  महिला अधिकारों की रक्षा के आवश्यक नियम- अधिनियम जैसे घरेलु हिंसा, कार्यस्थल पर यौन प्रताड़ना अंतर्गत विशाखा कमेटी एवं POCSO ACT (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) आदि की जानकारी दी गई।

आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ प्रियंका शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक क्रिस्टीना एस. लाल एवं जिला अभियोजन अधिकारी रायपुर आरती गुप्ता द्वारा नियम-अधिनियमों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक क्रिस्टीना एस. लाल द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़ना की परिभाषा, निवारण आतंरिक शिकायत समिति का गठन, स्थानीय शिकायत समिति जिलाधिकारी की भूमिका, शिकायत उपरांत जांच, सुलह, कार्यवाही, जांच रिपोर्ट, समय-सीमा, दण्ड, मिथ्या अथवा विद्वेषपूर्वक शिकायत तथा मिथ्या साक्ष्य के लिए दण्ड के प्रावधानों की जानकारी दी।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी आरती गुप्ता द्वारा घरेलू हिंसा का अर्थ, शिकायतकर्ता, सूचना प्रणाली, आश्रयगृह, चिकित्सा सहायता प्रावधान, आवेदनकर्ता तथा अधिनियम के अंतर्गत मजिस्ट्रेट द्वारा पारित किये जाने वाले आदेश, दण्ड की जानकारी दी गई। POCSO ACT के तहत बालकों का लैंगिक उत्पीड़न की परिभाषा, प्रकार, माता-पिता एवं अन्य लोगों की भूमिका, शिकायत एवं दण्ड संबंधी जानकारी साझा की गई। कार्यशाला में संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ एस के पामभोई, शाखा प्रभारी  डॉ महेन्द्र सिंह,  संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें प्रेमलता चंदेल, संयुक्त संचालक (वित्त) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रत्ना अजगले एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत समस्त महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई, 217 कट्टा धान एवं पिकअप वाहन जब्त
सीएम बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ… एक वर्ष तक नि:शुल्क चलेंगी योग की कक्षाएं
Bhilai Breaking : पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक पर बेसर्मी करने वाला प्रेमी जोड़ा, ग्लोब चौक पर एसपी ने लगाई क्लास
ऑपरेशन समुद्र सेतु: INS शार्दुल से वापस देश लौटेंगे ईरान में फंसे भारतीय
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 2450 नए केस…. 2440 हुए डिस्चार्ज… 8 मरीजों की हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो माह में यातायात विभाग ने 50 लाख से ज्यादा का किया जुर्माना, 12 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई
Next Article मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक… अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?