ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में डॉक्टर का घर जलकर खाक, कार सहित पांच गाड़ियां जली…. जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में डॉक्टर का घर जलकर खाक, कार सहित पांच गाड़ियां जली…. जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: March 11, 2025
Share
SHARE

दुर्ग। शहर के एक डॉक्टर के घर में भीषण आग लग गई। घटना मंगलवार तड़के 4 से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर पर खड़ी कार सहित पांच गाड़ियां खाक हो गई। आग लगने के बाद घर के लोग बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बच पाई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलगांव थाना क्षेत्र में विद्युत नगर निवासी डॉ. पीयूष देवांगन के मकान में मंगलवार तड़के आग लग गई। डॉ. पीयूष देवांगन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में एमडी मेडिसिन के पद पर कार्यरत है। वहीं पर उनकी पत्नी डॉ. श्रुति देवांगन भी इसी अस्ताल में गायनकोलॉजिस्ट के पद पर पदस्थ है। जिस समय घर पर आग लगी तब डॉक्टर दंपति के अलावा घर पर डॉक्टर के पिता पोषण लाल देवांगन, मां कमला देवांगन व दो साल की बच्ची मृदा सोए हुए थे। आग लगने के बाद जैसे ही इसकी जानकारी हुई सभी बाहर निकले।

आग इतनी तेज थी की देखते ही देखते फैल गई। घर के पोर्च में खड़ी नेक्सॉन कार सहित पांच गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस व फायर सर्विस को सूचना दी। कुछ देर में मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली उन्होंने एक दमकल गाड़ी के साथ टीम को भेजा। डॉ पीयुष ने बताया कि आग से  घर में खड़ी नई नेक्सॉन कार सहित तीन स्कूटी और एक पल्सर बाइक और चार एसी सहित लगभग 20 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। डॉक्टर ने इस घटना को साजिश बताया है और इसकी जांच की मांग की है। वहीं पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gustakhi Maaf: किसानों को मिलेगा 2016-17, 17-18 का पैसा
40 वें वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा में भी शामिल होंगे 1100 से अधिक ध्वजवाहक, राम जन्मोत्सव समिति ने किया ध्वजवाहकों का सम्मान
एचआईवी पीड़ितों का राज्य स्तरीय सम्मेलन, स्वास्थ्य मंत्री ने किया मनेंद्रगढ़ में लिंक एआरटी केंद्र का  शुभारंभ
10 करोड़ की लागत से होगा जिला अस्पताल का आधुनिकीकरण, निजी अस्पतालों की तर्ज पर नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएं
धरती की तरफ आ रहा है विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने कहा- इससे खतरा है संभव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति का भव्य उत्सव ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आगाज 12 मार्च से
Next Article Breaking News : एसपी जितेन्द्र शुक्ला की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सहित तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?