ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसआर हॉस्पिटल में अनोखे अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, स्टाफ के बीच हुआ क्रिकेट मैच
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एसआर हॉस्पिटल में अनोखे अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, स्टाफ के बीच हुआ क्रिकेट मैच

By Mohan Rao Published March 9, 2025
Share
एसआर हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
SHARE

अस्पताल प्रबंधन ने मैच के बाद किया महिलाओं का सम्मान
पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित कर बढ़ाया हौसला

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वास्थ्य के साथ साथ विभिन्न सामाजिक सरोकार वाले आयोजन मंर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली धमधा रोड़ दुर्ग द्वारा एक बार फिर अनूठा आयोजन कराया गया। महिलाओं का हौसला बढ़ाने व स्वास्थ्य व फिटनेस व टीम भावना का विकास करने हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता, उप विजेता टीम के अलावा सभी प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों को पुरुस्कार स्वरुप मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने एस आर हॉस्पिटल के चेयरमेन के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा को बतौर अतिथि बुलाया गया। इस मौके पर आयुक्त मोनिका वर्मा ने एसआर हॉस्पिटल के इस आयोजन की जमकर सराहना की। खासकर क्रिकेट मैच कराकर महिला स्टाफ का हौसला अफजाई करने के लिए एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी की तारीफ की। आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा कि महिलाओं में बहुत प्रतिभा होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को जो करना है पूरे मन व लगन से करें सफलता जरूर मिलेगी। जो महत्वाकांक्षा है उसे हासिल करें। आयुक्त ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

चार टीमों के बीच हुआ क्रिकेट का मुकाबला
एसआर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमेन संजय तिवारी ने बताया कि महिला क्रिकेट मैच में चार टीमों ने हिस्सा लिया था। हॉस्पिटल स्टाफ व पैरामेडीकल टेक्नीशियन र्कोस एवं कौशल विकास योजना के अन्तर्गत नर्सिग क्षेत्र में पढ़ाई कर रही छात्राओं के बीच टीम बांटा गया था। विजेता टीम में यमुना पटेल, हरी साहू, सीमा बरहरे, हीना, अनूपा, विभा, कृषि, कुमारी श्रीमती तथा सनिया व अन्य शामिल रही। उप विजेता टीम में गौरी नाग, भूमिका, चंद्र किरण, सिमरन, नेहा, रेशमा, यशस्वी, श्रद्धा, टिकेश्वरी तथा अन्य शामिल रही। दो अन्य टीमों से श्रीमती पेमिन ध्रुव व विजय लक्ष्मी की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्रिकेट कोच के तौर शिव सर व संतोष सर उपस्थित रहे।

मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
क्रिकेट मैच के बाद महिला खिलाड़ियों का सम्मान मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि रिसाली निगम की आयुक्त व अपर कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा रहीं। विशेष अतिथि के तौर पर डायरेक्टर संजय व डायरेक्टर अजय तिवारी की माता श्रीमती कनक लता तिवारी, श्रीमती सावित्री मिश्रा, श्रीमती ललिता तिवारी, श्रीमती शारदा दुबे तथा डॉ. नीलम चंद्राकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डायरेक्टर अजय तिवारी, जगजीत नारायण पाण्डेय, प्रिंसिपल विजय गवान्डे , वाइस प्रिसिंपल अरविंद खरवार, सीमा शर्मा अभिषेक रिझारिया, गंगेश मिश्रा, जाकिर हुसैन, रामचंद्र देशमुख, प्रशांत देवांगन, मुकेश साहू, रुपेश टेकाम, गंगेश मिश्रा,राजेश त्रिपाठी, आशीष गोस्वामी, निशा साहू धमेंद्र देवांगन, रूपा चेलक, ममता डहरिया, सुनीता सिन्हा, सीमा कुर्रे, सुनीता भारती, डिलेश्वरी भारती तथा अफसार निशा कुसुम निर्जला व अन्य का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाज सेवी देवेंद्र मिश्रा, गुलाब पटेल (भूतपूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग ) सुनील तिवारी, संतोष दुबे, विष्णु पाठक, राम उपकार तिवारी, सुरेंद्र काके कपूर, संजय नायक, अखिलेश सिंह, कमल किशोर शर्मा, रमाशंकर साहनी, शिव जायसवाल व अन्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao March 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षित फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देश के सभी हाईकोर्ट को तीन महीने में निर्णय सुनाने का निर्देश छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में सुको का फैसला, पूर्व आबकारी अधिकारी को मिली जमानत…लेकिन रिहाई टली
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: मध्यप्रदेश में फिर गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?