ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन कार्य में लापरवाही, सीनियर डीसीएम ने ठेकेदार को लगाई फटकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन कार्य में लापरवाही, सीनियर डीसीएम ने ठेकेदार को लगाई फटकार

By Mohan Rao
Published: March 8, 2025
Share
भिलाई पावर हाउस पहुंचे डीआरएम दयानंद व सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार
SHARE

अमृत भारत योजना के तहत हो रहा स्टेशन के रिनोवेशन का काम

भिलाई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन दिनों छत्तीसगढ़ के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का रिनोवेशन किया जा रहा है। इसके तहत भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का रिनोवेशन भी हो रहा है। शनिवार को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन के वीआईपी लॉन्ज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद व सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम के बाद सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार ने रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार को फटकार भी लगाई है।

दरअसल पावर हाउस रेलवे स्टेशन में रिनोवेशन तो हो रहा है लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं किया जा रहा है। इसके कारण जगह जगह गंदा पानी जमा हो रहा है। स्टेशन परिसर के व्यापारियों ने सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार के सामने इस समस्या को रखा। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण किया और खामी पाए जाने पर ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रिनोवेशन का कार्य गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए और किसी भी तरह से यात्रियों को समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और ठेका एजेंसी को तय समय में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अवैध ठेला टप्पर लगाने वालों को चेतावनी
पावर हाउस रेलवे स्टेशन के मेन इंट्रेस पर कई लोग अवैध रूप से ठेला लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम अवदेश कुमार के निर्देश पर आरपीएफ इंचार्ज द्वारा इन्हे चेतावनी दी गई। उन्होंने ठेला टप्पर वालों को रेलवे स्टेशन की परीधी से बाहर जाने कहा। स्टेशन परिसर में अवैध रूप से ठेला लगाने पर आगे कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा स्टेशन परिसर में पार्किंग को भी सुचारू करने कहा गया। वाहनों के निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करने का निर्देश दिया गया।

महिला कर्मचारियों का सम्मान
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में डीआरएम दयानंद ने यहां की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया। भिलाई पावर हाउस में पदस्थ सभी महिला टीटी, काउंटर कर्मी व अन्य महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान डीआरएम दयानंद ने कहा कि किसी भी कार्य में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। रेलवे में भी हर क्षेत्र में महिला कर्मचारियों ने बागडोर संभाल रखी है। उन्होंने इस दौरान सभी महिला कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सुभाष नगर के लोगों की मांग हुई पूरी, स्वागत द्वार की मिली सौगात, भेंट-मुलाकात में सुनी लोगों की समस्याए
बीएसएफ कैम्प पहुंचे सीएम साय, कहा-बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक, आपके साहस और शौर्य को नमन
CG Crime : चरित्र पर शंका, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… सालियों ने बांधकर किया पुलिस के हवाले
इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर तेन्दुआ में विशेष प्रशिक्षण शिविर जारी
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि…. भारत के निमंत्रण कबूला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 144 # 08 March 2025
Next Article मोबाइल दुकान में बच्चों ने की सेंधमारी, साढ़े तीन लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराए… पुलिस गिरफ्त में 4 नाबालिग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?