ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ, लोगों को मिल रहे किफायती दर पर आवास
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
September 17, 2026
राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक : स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन
September 17, 2026
डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा, 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
September 17, 2026
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
September 17, 2026
वसुंधरा परियोजना : राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण… नागरिक सेवाएं होंगी और अधिक सरल और पारदर्शी 
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ, लोगों को मिल रहे किफायती दर पर आवास

By Mohan Rao Published March 3, 2025
Share
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना 2
SHARE

लोगों का मिला ज़बरदस्त प्रतिसाद मात्र दो दिन में बुक हुए करोड़ों के मकान, कहा ऐसा मौका दोबारा नहीं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में सभी के लिए आवास के तहत किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराने वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा कर दिया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने भवनों की लागत मूल्य पर 10, 20 तथा 30 प्रतिशत तक छूट की योजना तैयार की गई थी जिसे 20 जनवरी 2025 को मंत्रिमंडल से हरि झंडी मिल गई थी परंतु आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण योजना को तब शुरू नहीं किया जा सका था। श्री ओ. पी. चौधरी जी के प्रयासों से यह वन टाइम सेटलमेंट योजना-2, 01 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है।

जिसके तहत राज्यभर में स्थित आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों में भारी छूट दी जा रही है। इस योजना से लोगों को अपने सपनों का घर प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। आवास एवं पर्यावरण विभाग सचिव सह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद (भ.प्र.से.) द्वारा बताया गया कि मंडल की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें सभी वर्ग के लोगों के लिए किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमने मंडल द्वारा निर्मित आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों के लागत मूल्य पर 30 प्रतिशत तक छूट दी है, ताकि एक परिवार अपने सपनों का आशियाना बहुत ही सामान्य एवं किफायती दाम पर ले सके।

मंडल आयुक्त कुंदन कुमार द्वारा बताया गया कि इस योजना को लॉन्च करते ही हमें लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला है। मात्र 2 दिनों में हमें लगभग 8 करोड़ के 56 भवनों की बुकिंग आ चुकी है जो कि एक रिकॉर्ड है। इतनी बुकिंग हमें छुट्टियों के दिनों में प्राप्त हुई है। हमने बुकिंग सिस्टम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन रखा है जहां हितग्राही अपने घर बैठे मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in पर लॉग-इन कर भवन आसानी से बुक कर सकते हैं। इन दो दिनों में मंडल के टोल फ्री 18001216313 तथा अधिकारियों/ कर्मचारियों के नंबर्स में 900 से 1000 क्वेरीज़ भी आ चुकी है।

यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थानों जैसे, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर अटल नगर, आरंग, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और अन्य प्रमुख शहरों में लागू है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो अपने घर का सपना साकार करना चाहते हैं परन्तु वित्तीय दृष्टिकोण से उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने इस योजना के तहत लोगों को छूट प्रदान कर उन्हें सस्ता और बेहतर आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह योजना मंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगी वहीं इस योजना का लाभ सभी को उठाना चाहिए क्योंकि इस तरह का मौका शायद दोबारा मिलना बेहद मुश्किल है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक : स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन

डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा, 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

वसुंधरा परियोजना : राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण… नागरिक सेवाएं होंगी और अधिक सरल और पारदर्शी 

Mohan Rao March 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट से “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना होगी पूरी, विधायक रिकेश बोले- शहरी-ग्रामीण विकास सहित सर्वहारा वर्ग का रखा है पूरा ध्यान
Next Article CG News : छत्तीसगढ़ का यह जिला जल अभाग्रस्त घोषित… बिना अनुमति नहीं करा सकेंगे बोर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?