ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा में एक दंपति सहित 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सरकार ने इन पर घोषित कर रखा था 32 लाख रुपए का इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

सुकमा में एक दंपति सहित 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सरकार ने इन पर घोषित कर रखा था 32 लाख रुपए का इनाम

By Mohan Rao
Published: February 28, 2025
Share
सुकमा में 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और नियद नेल्लानार योजना से प्रभाव दिख रहा है। योजना से प्रभावित होकर शुक्रवार को एक नक्सली दम्पति समेत 7 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 32 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इनमें एक माओवादी नक्सल संगठन के सबसे खूंखार कहे जाने वाले हिड़मा की सिक्यूरिटी में भी रहा है।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों की विचारधारा से परेशान होकर और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 में सक्रिय 7 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें एक नक्सली दम्पति भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली हेमला हिड़मा उर्फ वागा पर 8 लाख, उसकी पत्नी रव्वा मुके उर्फ भीमे पर भी 8 लाख, बारसे सोना पर 8 लाख, उइके लालू पर 2 लाख, माड़वी कोसी पर 2 लाख, मड़कम हूंगा पर 2 लाख, मुचाकी बुधरा पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एसपी किरण चव्हान ने कहा कि सभी नक्सली विभिन्न मुठभेड़ों और हत्याओं जैसे गम्भीर मामलों में शामिल रहे है। सरेंडर करने वाले सभी 7 नक्सली अपने संगठन में विशेष पदों में काम कर चुके हैं। फिलहाल सरकार की पुर्नवास नीति के तहत सरेंडर करने वाले इन सभी नक्सलियों को लाभ और प्रोत्साहन राशि दी गई है।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

  • हेमला हिड़मा उर्फ वागा पिता चूल (बटालियन नंबर 01 हेड कवार्टर कंपनी नंबर 03, पलाटून नंबर 02 सेक्शन “बी” सीसीएम माड़वी हिड़मा गार्ड कमांडर पीपीसीएम, इनामी 08 लाख रुपए उम्र लगभग 38 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी गोमगुडा इलापारा, थाना पामेड़ जिला बीजापुर।
  • महिला रव्वा मुके उर्फ भीमे पति हिड़मा हेमला पिता भीमा (पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं० 02 सेक्शन ‘बी पीपीसीएम, इनामी 08 लाख रुपए) उम्र लगभग 36 वर्ष, जाति मुरिया निवासी फुलबगड़ी गंधारपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा।
  • बारसे सोना पिता बोटी (दक्षिण सब जोनल ब्यूरो मोपोस टीम इंचार्ज बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज, एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड पीपीसीएम, इनामी 08 लाख रुपए) उम्र लगभग 24 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी टेकलगुड़ा बर्रेपारा, थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा।
  • उइका लालू पिता लखमू (प्लाटून नंबर 10 का पार्टी सदस्य/ पूर्व में पश्चिम बस्तर डिविजनल अंतर्गत कंपनी नम्बर 2 का सदस्य/ एसजेडसीएम, इनामी 2 लाख रुपए, उम्र लगभग 22 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी कोरेंगपारा, थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा।
  • माडवी कोसी पिता आयता ( पामेड़ एरिया कमेटी कृषि शाखा सदस्या, इनामी 2 लाख रुपए, उम्र 27 वर्ष निवासी मड़कम गुड़ा, थाना चिंतलनार, जिला सुकमा।
  • मड़कम हूंगा पिता लक्खा, ( मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, इनामी 2 लाख रुपए, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोरपल्ली, थाना चिंतलनार, जिला सुकमा।
  • मुचाकी बुधरा पिता भीमा, ( पूवर्ती आरपीसी मिलिशिया कमांडर इनामी 2 लाख रुपए), उम्र 40 वर्ष निवासी पूवर्ती, थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा।
जिले में 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन: जरूरी सेवाओं के साथ लोगों को मिलेगी यह सुविधा, जाने कैसा रहेगा यह लॉकडाउन
CG पुलिस का बदमाश कांस्टेबल : चलती ट्रेन में युवती से कर रहा था छेड़छाड़… रेलवे पुलिस ने पहुंचाया जेल
वन होम-वन ट्री अभियान : कोरोना काल ने बताया मानव जीवन के लिए आक्सीजन कितना जरूरी-महापौर
ब्राजील के राष्ट्रपति ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, पत्र में लिखा- जल्द भेजिए कोरोना वैक्सीन
अनुष्का ने इंग्लैंड में शुरू की चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग, साझा किया फिल्म का अनदेखा सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, एक साल में 9.37 फीसदी की वृद्धि, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट
Next Article कर वसूली के लक्ष्य में पिछड़ी एजेंसी, भिलाई निगम ने राजसात किए 34 लाख रुपए, रांची की कंपनी के पास है एजेंसी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?