ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईजी रामगोपाल गर्ग ने की दोषमुक्ति मामलों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत करने पर दिया जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

आईजी रामगोपाल गर्ग ने की दोषमुक्ति मामलों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत करने पर दिया जोर

By Mohan Rao
Published: February 28, 2025
Share
आईजी गर्ग ली समीक्षा बैठक
SHARE

भिलाई। आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार कक्ष में रेंज के उप संचालक अभियोजन एवं लोक अभियोजन अधिकारियों के साथ दोषमुक्ति मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरणों में दोषमुक्त हुए आरोपियों के मामलों का गहन विश्लेषण किया गया। इस दौरान विवेचना में होने वाली त्रुटियों को रोकने, भौतिक साक्ष्य एकत्र करने में सावधानी बरतने और अभियोजन की सफलता दर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में  तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर प्रस्तुत करने के महत्व पर’ विशेष चर्चा की गई, जिससे अभियोजन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इसमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, साइबर फॉरेंसिक रिपोर्ट एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से संकलित कर कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप प्रस्तुत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। आईजी श्री गर्ग ने निर्देशित किया कि तकनीकी साक्ष्यों को केस डायरी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाए और विवेचना अधिकारी इनका समुचित उपयोग करें।

आईजी गर्ग ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिया कि विवेचकों को समय-समय पर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाए, जिससे दोषमुक्ति की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। साथ ही, गवाहों के संरक्षण और उनकी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए रणनीतिक उपायों पर भी चर्चा हुई।  इस समीक्षा बैठक में जिला अभियोजन अधिकारी दुर्ग अनुरेखा सिंह, उप संचालक अभियोजन बालोद प्रेमेंद्र बैसवाड़े, उप संचालक अभियोजन बेमेतरा श्रीमती अपर्णा अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक जोशी, उप निरीक्षक राज कुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक  हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती तेजस्वी गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दुर्ग को मिली एक और उपलब्धि : दुर्ग वासियों के सहयोग से ही ओडीएफ प्लस-प्लस का दर्जा मिल पाया है:महापौर
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
अव्यवस्थित ठेले, गुमटीओ को व्यवस्थित कर सुंदर बसाहट के लिए निगम बना रहा है वेंडिंग जोन, महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों को देनी होगी अब ज्यादा कीमत… देखें आपकी पसंदीदा ब्रांड पर कितने बढ़े दाम
दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग : धमतरी के किसान से की थी 30 लाख की ठगी, अमलेश्वर में दर्ज हैं 12 मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन मनाने वालों पर होगी सख्ती, चीफ सेक्रेटरी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Next Article छत्तीसगढ़ में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, एक साल में 9.37 फीसदी की वृद्धि, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?