ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा में गूंजा साइबर ठगी का मामला…. गृहमंत्री विजय शर्मा ने बोले इस साल 168 करोड़ की हुई ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

विधानसभा में गूंजा साइबर ठगी का मामला…. गृहमंत्री विजय शर्मा ने बोले इस साल 168 करोड़ की हुई ठगी

By Mohan Rao
Published: February 28, 2025
Share
डिप्टी सीएम विजय शर्मा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को साइबर ठगी का मामला गूंजा। कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल के दौरान इस सबंध में सदन में सवाल रखा। सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 2024/25 में अब तक 168 करोड़ की साइबर ठगी हुई है। इनमें से 12 केस डिजिटल अरेस्ट के हैं। छतीसगढ़ में साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन को बताया कि साइबर ठगी के मामलों में 5 करोड़ 20 लाख रुपए वसूल किए गए हैं। 4 करोड़ की राशि खातों में फ्रीज किया गया है, जिसे पीड़ित लोगों को दी जाएगी। गृहमंत्री ने बताया कि मामले में 722 लोगों को चिन्हित किया गया है और 347 लोग अरेस्ट किए गए हैं। यही नहीं साइबर ठगी रोकने के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर पांच रेंज में थानों को साइबर थाने के रूप में अपग्रेड किया गया, जिलों में एक-एक साइबर सेल बनाए गए हैं।

6 पुलिस कर्मी ले रहे साइबर कमांडो की ट्रेनिंग
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि जिलों में बने साइबर सेल में 69 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा 6 पुलिसकर्मी साइबर कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं और 129 लोग स्पेशल ट्रेनिंग लेकर काम कर रहे हैं। सरकार ने दो करोड़ 77 लाख की लागत से साइबर भवन का निर्माण कराया है। यहां 51 लाख रुपए के सॉफ्टवेयर खरीदे गए। इसके साथ ही साइबर यूनिट के पास यूनिफाइड फॉरेंसिक डिवाइस, मोबाइल फॉरेंसिक किट डिटेक्शन, डिस्क स्टोरेज के लिए सिस्टम मौजूद हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कांग्रेस नेताओं की हो रही जासूसी
इससे पहले सदन में कांग्रेस नेताओं ने उन पर जासूसी का आरोप लगाया। पूर्व सीएम भूपेश बघेले ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को कौन सा डर सता रहा है कि विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवा रही है? रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के घर की जासूसी करते हुए एक पुलिस अधिकारी को पकड़ा गया है। यह लोकतंत्र के प्रति भाजपा के अविश्वास का एक और उदाहरण है। वहीं इस मुद्दे को लेकर प्रश्नकाल के शुरुआत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी का आरोप लगाकर कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भ गृह तक पहुंच गए। इसके बाद स्पीकर डॉ रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित 20 कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया। हालांकि 5 मिनट बाद ये सस्पेंशन खत्म कर दिया गया।

स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल विश्वविद्यालय नेवई में एक दिवसीय यातायात प्रशिक्षण
भिलाई में माता भक्तों के लिए दया सिंह ने शुरू किया भव्य सेवा पंडाल… पूर्व सांसद ने किया शुभारंभ
भिलाई में इस बार और भी भव्य होगी “भोले बाबा की बारात”, 161 झांकियो के साथ निकलेंगे महादेव… बैठक में तय हुई रणनीति
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 136 # 28 February 2025
Next Article सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन मनाने वालों पर होगी सख्ती, चीफ सेक्रेटरी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?