ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में निकली बाबा की बारात : हथखोज से लेकर खुर्सीपार-नंदिनी रोड तक हर-हर महादेव की गूंज…. उमड़े लाखों श्रद्धालु
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में निकली बाबा की बारात : हथखोज से लेकर खुर्सीपार-नंदिनी रोड तक हर-हर महादेव की गूंज…. उमड़े लाखों श्रद्धालु

By Mohan Rao Published February 27, 2025
Share
भिलाई में निकली शिव की बारात
SHARE

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजन का 17वां साल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से लेकर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत गणमान्य नागरिक व राजनेता रहें मौजूद

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से बाबा की बारात निकाली गई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेव व माता पार्वती का विवाद समारोह देखने पूरा भिलाई शहर उमड़ पड़ा। बारात की भव्यता देख यह कहा जा सकता है कि मध्य भारत की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात हमारे शहर भिलाई में ही निकलती है। सैकड़ों डीजे-धुमाल और मनमोहक झांकी को देखने लाखों की भीड़ पहुंची। हथखोज से झांकी शुरू हुई जो खुर्सीपार-नंदिनी रोड तक केनाल रोड में भव्यता के साथ बाबा की बारात देखने को मिली। बाबा की बारात निकालते-निकालते 17 साल हो गए। हर साल इसकी भव्यता बढ़ते ही जा रही है।

Contents
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजन का 17वां साल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से लेकर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत गणमान्य नागरिक व राजनेता रहें मौजूदझांकियों को देखने उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

भोले बाबा की बारात में बतौर बाराती बनकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उनसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पूजा-अर्चना कर बाबा की बारात का शुभारंभ कराया। फिर डॉ. रमन सिंह ने मंच से दया सिंह की तारीफ की। इस विशेष मौके पर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन , वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र व उद्योगपति नवीन केडिया, विजय गुप्ता शिक्षाविद आई पी मिश्रा, संजय रूंगटा पद्मश्री उषा बारले ,समाज सेवी मानशी गुलाटी पार्षद सरिता बघेल, लक्ष्मी साहू, परिंका साहू ईसवरि नेताम नोहर वर्मा, संजय सिंह अन्य पार्षद शामिल हुए।

भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व अध्यक्ष महेश वर्मा बृजेश बीचपूरिया,सासंद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह रंजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह सुनील गोयल, दिलीप अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य समाज सेवी शामिल हुए। इस आयोजन में मुख्य राकेश प्रसाद, प्रमोद सिंह, विजेंद्र मिस्र, प्रशांत कुमार, गौरव गोरघाटे ,रंजीत सिंह ढिलन,प्रदीप सोनी, रोकी साहू, बेनू साहू, आशीष चंद्राकर, प्रदीप वर्मा संतोष चौहान, ओम प्रकाश सिंह ,श्रीधर राव संग सेंकड़ों बोल बम समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे रहे l

बाबा की भक्ति से हो जाता है सबकुछ : दया सिंह
मंच पर संबोधन के वक्त आयोजक व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह भावुक हो गए। जब संबोधन कर रहे थे, तब उनकी आंखों में आंसू तक आ गए थे। क्योंकि, आयोजन के 17वें साल में कब पहुंच गए और इसकी भव्यता किस तरह से बढ़ती गई? यह समझ ही नहीं आया। दया सिंह ने कहा कि, लोगों के द्वारा अपार प्यार-आशीर्वाद मिलता गया है। मध्यभारत की सबसे बड़ी झांकी, सबसे बड़ी बारात निकालने की शक्ति बाबा से ही मिलती है। बाबा का आशीर्वाद ही है जो आज यहां तक आए हैं। छत्तीसगढ़ के कोने-कोने और देश के हर राज्य की झांकी इस बारात में देखने को मिल रही है। यह अपार और असीमित है। ऐसे ही दया-मया और आशीर्वाद सभी बनाए रखिएगा। आपके भिलाई का ये बेटा दया सिंह इसकी भव्यता और बढ़ाते रहेगा।

झांकियों को देखने उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

  • छत्तीसगढ़ के हर जिले की झांकी- बाबा की बारात में हर जिले से झांकी और कलाकारों की प्रस्तुति देखने को मिली। देवी जस गीत और बाबा की भक्ति में लोग झूमते नजर आए।
  • आंध्रप्रदेश: बाबा की बारात में यह झांकी खास थी श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी गई।
  • श्री महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल विशेष प्रस्तुती हुई। इस झांकी ने लोगों का दिल ही जीत लिया।
  • केरल प्रदेश- हनुमान भगवान का विशाल रुप देखने को मिला। वहीं हंश पक्षी नृत्य डांस 2 लोगों द्वारा, शिव भगवान बूढ़ा नृत्य टीमों द्वारा हुआ।
  • जबलपुर: बाबा की बारात में ग्यारह विशाल झांकियां भोले बाबा के दुल्हे के रुप मे दर्शन दिया गया। बकायदा समुन्द्र मंथन करते हुए देव दानव नजर आए।
  • बस्तर: कोया नृत्य की 40 लोगों के टीम द्वारा प्रस्तुती हुई।
  • प्रकाश वैष्णव आर्ट राजनांदगांव व चिखली द्वारा भोलेनाथ द्वारा विषपान करते हुए नीलकंठ स्वरुप मनमोहक झांकी देखने को मिली।
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से 21 झांकिया जिसमें 4000 से ज्यादा लोग राम रावण, विभीषण, भुत, पिसाच, राक्षसगण ठारा बाबा की बारात में नाचते गाते मनमोहक दृश्य झांकी स्वरुप देखने को मिली।
  • पावर जोन डी.जे. (राजनांदगांव वाले), स्वर माला डीजे दुर्ग, हर्ष डी.जे., शारद डी. जे., कुलवंत डी.जे., धन्‍नु बैण्ड धमाल पार्टी, शारद बैण्ड, दुर्गा बैण्ड पार्टी एवं राजस्थान के आतिशबाजी की विशेष प्रस्तुती देखने को मिली।
  • उत्तर प्रदेश की अखाड़ा की टीम, पंजाब से भांगड़ा की टीम उपस्थित थी।
  • धन्‍नु धुमाल नंदी स्वरुप विशाल बैंड, भिलाई, श्री निवास बैंड एण्ड धुमाल ने माहौल ही बना दिया।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao February 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिता की हैवानियत: कलयुगी बाप बना रहा था तीन बेटियों को हवस का शिकार, एक लड़की का हो चुका है चार बार गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार! पिता की हैवानियत: कलयुगी बाप बना रहा था तीन बेटियों को हवस का शिकार, एक लड़की का हो चुका है चार बार गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार!
Next Article नगर निगम रायपुर की नव निर्वाचित महापौर मीनल सहित सभी पार्षदों ने ली शपथ, सीएम साय सहित सभी मंत्री रहे मौजूद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?