ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नेत्र जांच शिविर, नि:शुल्क चश्में में भी दिए
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नेत्र जांच शिविर, नि:शुल्क चश्में में भी दिए

By Mohan Rao Published February 26, 2025
Share
SHARE

भिलाई/नारायणपुर। 135 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (BSF) 25 बुधवार को नक्सल प्रभावित एवं अति संवेदनशील क्षेत्र सीओबी सोनपुर के इलाके में समाजिक हित में एक महत्वपूर्ण पहल की। इसके तहत नेत्र जांच शिविर, चश्मा वितरण एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, बीमार ग्रामीणों एवं बच्चों का नेत्र परीक्षण कर जरूरत के अनुसार चश्मों का वितरण भी किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा प्रदान करना एवं सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 327 लोगों की नेत्र जांच की गई और आवश्यकता अनुसार 300 लोगों को चश्मा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के अतिरिक्त 356 अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी जांच करने के पश्चात् दवाईयां वितरित की गई।

इसके अतिरिक्त सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्थानीय ग्राम वासियों के बीच विभिन्न आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया, जिसमें साड़ी, कम्बल, मच्छरदानी, छाता, शॉल, दराती, पानी का ड्रम, वाटर कैम्पर एवं रोजमर्रा के उपयोगी सामान शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। कार्यक्रम के दौरान 135 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल की ओर से उपस्थित सभी ग्रामीणों के बीच चाय नाश्ता और भोजन के पैकेट का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद प्रताप सिंह, आईपीएस, आईजी, सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, भिलाई का स्थानीय लोगों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद प्रताप सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए भी प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित किए जाएँ और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान प्रदान किया जाए। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से ना केवल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, बल्कि सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच सहयोग एवं विश्वास भी बढ़ता है | कार्यक्रम के समापन पर नवल सिंह, कमांडेंट, 135 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों और ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि समाज कल्याण एवं सामुदायिक विकास के प्रति लोगों की उपस्थित ही गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में हरिंदर पाल सिंह सोही, डीआईजी, क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रायपुर, बक्सराज कौशल डीआईजी ऑप्स, सीमान्त मुख्यालय बीएसएफ भिलाई, डॉक्टर एस जया वालन, डीआईजी मेडिकल सीमान्त मुख्यालय बीएसएफ भिलाई, वीरेन्द्र कुमार गिरी, कमांडेंट 133 वी बटालियन सीमा सुरक्षा बल, नवल सिंह, कमांडेंट 135 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, एसपी साहू, कमांडेंट 11 वीं बटालियन, अनिल सिंह रावत कमांडेंट 86 वीं बटालियन, डॉक्टर तारिक अहमद, सीएमओ एसजी सीमान्त मुख्यालय बीएसएफ भिलाई, राजपाल सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, सन्नी आलोक तिगा द्वितीय कमान अधिकारी 135 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, दया किशोर एक्का उप कमाण्डेन्ट, जयदीप अग्रवाल उप कमांडेंट सामान्य, कुलदीप कुमार देवलाल उप कमांडेंट, डॉक्टर नीरज कुमार चिकित्सा अधिकारी के द्वारा अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया गया। इस दौरान नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार, डॉक्टर लक्ष्मी नारायण वर्मा नेत्र विषेशज्ञ, डॉक्टर वेदांत बघेल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा इस कार्यक्रम में इराकभट्टी, कोहकामेटा, कच्चापाल, बासिंग, कुरुसनार और सोनपुर के आस पास के कुल 1433 ग्रामीण उपस्थित थे।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ में हुआ अंतिम शाही स्नान, नागा साधुओं ने निकाली पेशवाई
Next Article परिवहन में सुरक्षा की अनदेखी पर प्रशासन की सख्ती, रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपए का जुर्माना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?