ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाई डेढ़ करोड़ की शराब, जशपुर पुलिस का दो दिन में दूसरा बड़ा ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाई डेढ़ करोड़ की शराब, जशपुर पुलिस का दो दिन में दूसरा बड़ा ऑपरेशन

By Mohan Rao Published February 26, 2025
Share
जशपुर पुलिस ने दो दिन में पकड़ी 3 करोड़ की शराब
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो दिन में तीन करोड़ की शराब पकड़ में आई है। सोमवार को एक ट्रक को दुलदुला थाना क्षेत्र में पकड़ा गया था जिसमें पंजाब से लाई जा रही डेढ़ करोड़ रुपए की शराब मिली। इस दौरान पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को एक और ट्रक की जानकारी मिली। पुलिस ने मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से ट्रक को जब्त किया गया। इसे थाने लाया गया। इस ट्रक में भी पुट्टी की बोरियो के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थी। सेम पैटर्न में शराब की स्मगलिंग की जा रही थी। पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।

बता दें दो दिन पहले 24 फरवरी को जशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 12 चक्का का अशोका लीलेंड ट्रक क्रमांक PB 11 CP 2003 को लोरो घाट के नीचे सरदार ढाबा के पास पकड़ा था। जिसकी तलाशी के दौरान ट्रक में पुट्टी सीमेंट की बोरी से छिपाकर रखी 790कार्टून, कुल 7015 लीटर पंजाब राज्य के अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस द्वारा ट्रक जब्त कर आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह (43) निवासी चंबा थाना श्रेहाली जिला सरनताल पंजाब को गिरफ्तार किया था।

मोबाइल डाटा से पता चला दूसरे ट्रक का
मामले में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना पर जशपुर पुलिस उक्त मामले में जांच शुरू की। पुलिस की पूछताछ तथा आरोपी ट्रक चालक से जब्त मोबाइल डाटा के आधार पर जशपुर पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक और ट्रक के बारे में पता चला। एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर थाना दुलदुला से निरीक्षक केके साहू व सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र भगत के साथ पुलिस टीम तत्काल अनूपपुर मध्य प्रदेश रवाना की गई। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने संदेही ट्रक क्रमांक UP 14 DT 7849  को रोककर जांच की। पुलिस ने जब ट्रक की चेकिंग की तो उसमे छिपाकर रखी हुई 784 पेटी में कुल 18180 बोतल में 7012 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली। जिसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ आंकी गई है। पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रक चालक चालक बलविंदर उर्फ गोलू (25) निवासी पटियाला (पंजाब) को हिरासत में ले लिया गया है।

एक ही पैटर्न पर की जा रही स्मगलिंग
आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि तस्करों द्वारा शराब तस्करी हेतु एक ही पैटर्न का प्रयोग किया जा रहा है। उक्त ट्रक चालक को तस्करों की टीम द्वारा पंजाब हरियाणा के बार्डर पर स्थित नया गांव चीका रोड से ट्रक को हैंड ओवर किया गया था जिसे लेकर उसे हजारीबाग झारखंड जाना था, जहां से तस्करों की कोई और टीम ट्रक को लेकर जाती, फिर माल खाली कर ट्रक को वापस लाकर आरोपी ट्रक चालक को देती। सोमवार को जिस ट्रक को शराब के साथ जब्त किया गया था उसे भी इसी पैटर्न पर झारखंड के हजारीबाग पहुंचाया जा रहा है। ट्रक चालक को मालूम नहीं होता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई।

एसएसपी ने की पुलिस टीम के लिए नगद इनाम की घोषणा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ने विगत दो दिवस में अंतर राज्यीय  शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए से मामले से जुड़ी 30 लाख रुपए की दो ट्रक सहित इसमें भरी 15,074 पेटी में 14027 लीटर पंजाब राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 3 करोड़ रुपए जब्त किया है। साथ ही दोनो आरोपी ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। विवेचना के दौरान आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस इस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश करेगी। इस कार्रवाई में लगी पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरुष्कृत किया जावेगा। पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao February 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाशिवरात्रि पर रेलवे की विशेष तैयारी, प्रयागराज से 350 से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना… स्टेशनों पर सतर्कता बरतने के निर्देश
Next Article shreekanchanpath 134 # 26 February 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?