ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, सुबूत छिपाने पैरा में जला दी लाश… कंकाल ने खोले राज
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, सुबूत छिपाने पैरा में जला दी लाश… कंकाल ने खोले राज

By Mohan Rao Published February 24, 2025
Share
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शव को पैरावट में जला दिया। इसके दूसरे दिन ग्रामीणों ने पैरा में कंकाल देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामला खुला और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जिसकी हत्या की वह उसकी दूसरी पत्नी थी। मामला जिले के कापू थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के कमरई गांव निवासी अमृत केरकेट्टा (65) ने पत्नी के निधन के बाद गांव की ही जयमति विश्वकर्मा (40) से दूसरी शादी कर ली। दोनों के बीच शुरुआत में सबकुछ ठीक था लेकिन धीरे धीरे अमृत केरकेट्टा को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने लगी। उसे शक था कि उसकी पत्नी का गांव के कुछ लोगों के साथ अवैध संबंध है और वह उसके पीठ पीछे यह सब करती है। इसके लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।

पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी की रात को अमृत केरकेट्टा शराब ले आया और अपनी दूसरी पत्नी के साथ बैठकर पी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस बार विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया और शराब के नशे में धुत केरकेट्टा ने जयमति की लात-घूसों से बूरी तरह से पीठा। पिटाई से उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबूत मिटाने के लिए अमृत ने गांव के साथी मयंक यादव, श्रवण यादव और राजेन्द्र केरकेट्टा के साथ मिलकर खेत में ले जाकर पैरा में पत्नी के शव को जला दिया। 21 फरवरी की सुबह गांव के कुछ लोग वहां से गुजरे तो वहां पर कंकाल दिखे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इसके पुलिस ने कंकाल को कब्जे लेकर पीएम कराया। इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को जांच में पता चला कि अमृत केरकेट्टा की पत्नी घटना के दिन से ही गायब है लेकिन इसकी रिपोर्ट किसी थाने में दर्ज नहीं है। इसके बाद पुलिस ने अमृत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में अमृत पहले तो गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर सारी सच्चाई उगल दी। कापू थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम का कहना है कि, 24 फरवरी को आरोपी अमृत केरकेट्टा के खिलाफ धारा 103, 238 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसकी मदद करने वाले तीन साथी फरार हैं।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबा की बारात से पहले संगीत संध्या में झूमे भक्त, भजन स्वर सम्राट शहनाज अख्तर के गीतों ने बनाया माहौल
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, पंजाब की शराब झारखंड व बिहार में खपाने की थी योजना, जशपुर पुलिस ने दबोचा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?