ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतदान दल वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, जिले के पाटन जनपद के 294 मतदान केन्द्र में कल मतदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतदान दल वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, जिले के पाटन जनपद के 294 मतदान केन्द्र में कल मतदान

By Om Prakash Verma
Published: February 19, 2025
Share
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतदान दल वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, जिले के पाटन जनपद के 294 मतदान केन्द्र में कल मतदान
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतदान दल वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, जिले के पाटन जनपद के 294 मतदान केन्द्र में कल मतदान
SHARE

विकासखण्ड मुख्यालय पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से मतदान साम्रगी लेकर रवाना हुई दल
पंच हेतु सफेद, सरपंच हेतु नीला, जनपद पंचायत सदस्य हेतु पीला और जिला पंचायत सदस्य हेतु गुलाबी मतपत्र
मतदान का समय-सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक

दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 फरवरी को जिले के विकासखण्ड पाटन अंतर्गत 108 पंचायत के 294 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। आज विकासखण्ड मुख्यालय पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से मतदान सामग्री लेकर दल संबंधित केन्द्रों के लिए रवाना हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदान दल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल का मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत पाटन में 20 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। पाटन विख के ग्रामीण क्षेत्र के 166149 मतदाता पंच, सरपंच के अलावा 4 जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य चुनने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच-नीला, जनपद सदस्य-पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी।

मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 20 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 21 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किये जायेंगे।

देश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों सबसे ज्यादा जरूरत : भूपेश बघेल
विद्यार्थियों की समस्या को लेकर अभाविप दुर्ग ने रावतपुरा फार्मेसी महाविद्यालय निर्देशक को सौंपा ज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल ऑपरेशन्स की सफलता पर अफसरों पीट थपथपाई, बोले- जल्द आऊंगा छत्तीसगढ़
रामलला दर्शन योजना : भारत गौरव स्पेशल ट्रेन राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए रवाना
आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल हो निराकरण: मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा… पत्नी ने जाने से किया मना तो नशे की हालत में चढ़ गया टावर पर, जाने फिर क्या हुआ युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा… पत्नी ने जाने से किया मना तो नशे की हालत में चढ़ गया टावर पर, जाने फिर क्या हुआ
Next Article shreekanchanpath 127 # 19 February 2025

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?