ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : महाकुंभ जा रहे 18 यात्रियों की मौत, रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeDelhiFeaturedNational

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : महाकुंभ जा रहे 18 यात्रियों की मौत, रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

By Mohan Rao
Published: February 16, 2025
Share
नईदिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़
SHARE

नईदिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब दस बजे के आसपास की है। हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई थी। बताया जा रहा है कि जब प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी, उस दौरान प्लेटफॉर्म पर काफी लोग इकट्ठा थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी भी लेट थीं। इसकी वजह से इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर पहुंच गए थे। लोगों की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर-14 और प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ मच गई और भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ने लगी। मृतकों में 11 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। दो की मौत लेडी हार्डिंग अस्पताल में हुई। एनडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए स्टेशन पहुंच गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पूरी टीम प्रभावितों की मदद में जुटी है।

प्रयाग राज के लिए अधिकतर ट्रेनें यहीं से
प्रयागराज की ज्यादातर ट्रेनें यहीं से जा रही हैं। प्लेटफॉर्म भीड़ संभाल नहीं पाया और भगदड़ मच गई। भीड़ एस्क्लेटर और स्टेशन के दरवाजों की ओर भागी। इससे ओवरब्रिज व सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई। एक यात्री ने बताया कि जब भगदड़ मची तो वह अंदर ही था। उसने बताया कि लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए थे। धक्कामुक्की होने लगी तो वह सीढ़ियों से दूर हट गया, जिसके बाद लोग एकदूसरे को धक्का मार रहे थे। मैंने कुछ लोगों को भीड़ से बाहर निकाला। एक दूसरे यात्री ने कहा कि स्टेशन पर बहुत ज्यादा भीड़ था। उसने बताया कि लोग प्लेटफॉर्म नंबर 15 की सीढ़ियों से नीचे गिर गए थे।

पीएम मोदी ने जताई संवेदना
नइदिल्ली रेलवे सटेशन में मची भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवेदना जताई है। स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी उन लोगों की सहायता कर रहे हैं जो भगदड़ से प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे के अधिकारियों को व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए हैं। इधर हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है। गंभीर घायलों को ढाई-ढाई लाख व अन्य घायलों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 17 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 54735 नए मामले सामने आए
संचालक आयुष ने किया आयुर्वेद चिकित्सालय व आयुष विंग का निरीक्षण, कहा-पंचकर्म कई जीर्ण बीमारियों का समाधान
​​​​​​​मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण की करेंगे शुरूआत…
बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक ही माह में दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी
Covid-19 Vaxine: स्टडी में खुलासा: कोवाक्सिन के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है कोविशील्ड वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत… सीएम साय बोले- सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर
Next Article नगरीय निकाय चुनाव : लोगों ने खुलकर दिया भाजपा को वोट, वोट शेयरिंग में दिखा भारी अंतर…. देखें पूरे आंकड़े

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?