ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर में काम दिलाने के बहाने दो नाबालिग बच्चियों को ले गई महिला… रायगढ़ के ढाबे से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

जशपुर में काम दिलाने के बहाने दो नाबालिग बच्चियों को ले गई महिला… रायगढ़ के ढाबे से गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: February 13, 2025
Share
नाबालिगों को भगा ले जाने वाली महिला व ढाबा संचालक गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में नाबालिग बच्चियों के अपहरण का मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला गांव की दो नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। इधर परिजन बच्चियों की तलाश करते रहे लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने तलाश शुरू की। परिजनों ने गांव की महिला पर संदेह जताया था। इसके आधार पर पुलिस महिला तक पहुंची। पुलिस ने महिला को रायगढ़ के एक ढाबे से गिरफ्तार किया और बच्चियों को भी सकुशल बरामद किया। बच्चियां यहां काम कर रही थी। पुलिस ने नाबालिग बच्चियों से काम कराने वाले ढाबा संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जशपुर जिले के नारायण पुर थाना क्षेत्र का है। 8 फरवरी को प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 7 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही काम करने गया था। काम से वापस शाम को जब घर आए तो पाया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक लड़की घर पर नहीं है। आस पास पता करने पर पड़ोस में रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के लापता होने की जानकारी मिली। आस पास, रिश्तेदारों में पता साजी किए, कहीं पता नहीं चला। उन्हें संदेह हुआ कि गांव में ही रहने वाली चम्पा बाई दोनों नाबालिक बच्चियों को अपने साथ ले गई है।

शिकायत मिलने पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा बीएनएस की धारा 137(2) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान पुलिस के सक्रिय मुखबीर तंत्र व साइबर सेल की मदद से तत्काल कारवाही करते हुए जिला रायगढ़ के एक होटल से दोनों नाबालिक बच्चियों को दस्तयाब कर  तथा आरोपिया  चंपा बाई को हिरासत में लेकर वापस लाया गया व नाबालिक बच्चियों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। नाबालिक बच्चियों से पुलिस के द्वारा पूछताछ पर पता चला कि आरोपिया चंपा बाई नाबालिक बच्चियों के पड़ोस में ही रहती थी। वह पूर्व में भी रायगढ़ काम करने जा चुकी थी, उसके द्वारा दोनो बच्चियों को काम दिलाने व अच्छे पैसे का लालच देकर  घर वालों को बिना बताए अपने साथ  रायगढ़ ले गई।

रायगढ़ में गेरवानी स्थित एक होटल (ढाबा) में तीनों काम कर रहे थे, पुलिस के द्वारा बच्चियों के परिजनों की रिपोर्ट पर उक्त ढाबे से ही दोनों नाबालिक बच्चियों को दस्तयाब किया गया था। नाबालिकों से अपने होटल में काम करने के कारण जशपुर पुलिस द्वारा  होटल संचालक  रणधीर गुप्ता (45) निवासी लाखा थाना रायगढ़, जिला रायगढ़ को भी हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया है, पुलिस के द्वारा अग्रिम कारवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने उक्त मामले में बताया कि जो लोग मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जशपुर पुलिस उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी, ऑपरेशन मुस्कान के तहत इन दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

इस टीवी शो में नकारात्मक भूमिका निभाएंगी कविता बनर्जी
प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और 38 निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का हो रहा उपचार…. देखें अस्पतालों की पूरी सूची
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 दिन में 12 जिलों को दी 3 हजार 854 करोड़ रुपए के विकास-कार्यों की सौगात… प्रतिदिन दो जिलों में नये कार्यों का कर रहे हैं लोकार्पण व भूमिपूजन
बस्तर संभाग के संवेदनशील गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डिप्टी सीएम ने की चिकित्सकों से चर्चा
पढऩे के लिए निकलीं दो चचेरी बहनों का अपहरण, एक की हत्या, दूसरी की हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच? गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच?
Next Article Breaking News : अभनपुर से राजिम के बीच नई रेलवे लाइन का काम पूरा, रेलवे ने शुरू किया ट्रायल रन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?