ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन मुस्कान : एसएसपी शशिमोहन सिंह बोले- जशपुर में 138 बच्चों को किया गया सकुशल बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

ऑपरेशन मुस्कान : एसएसपी शशिमोहन सिंह बोले- जशपुर में 138 बच्चों को किया गया सकुशल बरामद

By Mohan Rao Published February 8, 2025
Share
जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एएसपी शशिमोहन सिंह की पदस्थापना के बाद एक साल में 138 बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर खुशियां लौटाई गई।  देश के विभिन्न राज्यों से 19 बच्चे व राज्य के विभिन्न जिलों से 15 बच्चे बरामद किए गए। गुम बच्चों के मामलों में से 56 मामले में प्रेम प्रसंग के कारण,  49 मामले में घर से नाराज होकर तथा 33 मामलों में काम की लालच में झांसे आकर  बच्चे घर छोड़ कर चले गए थे। जशपुर पुलिस इस संबंध में बच्चों की जागरूकता के लिए अभियान चलाएगी। गुम बच्चों के अतिरिक्त गुम इंसान के मामलों में एक साल के भीतर 342 लोगों को दस्तयाब किया गया।

गौरतलब है कि जशपुर पुलिस गुम बच्चों को ढूंढने अत्यंत संवेदनशील है, जिसके मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस ,ऑपरेशन मुस्कान के तहत् लगातार गुम बच्चों को ढूंढने प्रयासरत है । जशपुर पुलिस के द्वारा निरंतर प्राथमिकता के आधार पर अपने सक्रिय मुखबीर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद तथा गुम बच्चों के परिजनों के सहयोग से राज्य के विभिन्न जिलों से बच्चों को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है, साथ ही जशपुर पुलिस की टीम राज्य के बाहर जाकर भी गुम बच्चों को ढूंढ वापस ला रही है।

जशपुर पुलिस के द्वारा विगत एक  वर्ष से अब तक 138 बच्चों को दस्तयाब किया जा चुका है।  जिनमे से 34 बच्चों को जिले के बाहर से दस्तयाब किया गया है, इसमें  19 बच्चों को देश के अन्य राज्यों से दस्तयाब कर वापस लाया गया है हैं। देश के विभिन्न राज्यों से दस्तयाब किए गए बच्चों का आंकड़ा  क्रमशः इस प्रकार है  हरियाणा राज्य से एक, झारखंड राज्य से चार, उत्तरप्रदेश से एक, तमिलनाडु से दो, हिमाचल प्रदेश से एक, महाराष्ट्र से तीन, उड़ीसा से एक, कर्नाटक से पांच तथा दिल्ली से एक  बच्चे को दस्तयाब किया गया है।

जशपुर पुलिस द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से 15 बच्चों को क्रमशः रायगढ़ जिले से 12 बच्चे, शक्ति जिले से 01 बच्चे, बिलासपुर जिले से 01 बच्चे को तथा अंबिकापुर से 01 बच्चे को दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है, शेष 104 बच्चों को जिले के भीतर विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। यहां यह बताना आवश्यक है की दस्तयाब किए गए 138 नाबालिक  बच्चों में 56 मामले में बच्चे प्रेम प्रसंग के कारण,49 मामले में घर वालों से नाराज होकर तथा 29 मामले में काम के लालच में झांसे में आकर, व 04 मामले में घूमने के बहाने घर छोड़ कर चले गए थे।

गुम मामलों में अधिकांश में नाबालिक बच्चे प्रेम प्रसंग के कारण  घर से भाग जाते हैं, इस संबंध में जशपुर पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। गुम बच्चों के अतिरिक्त विगत एक वर्ष में जशपुर पुलिस को गुम इंसानों के दस्तयाबी में भी सफलता मिली है, अब तक जशपुर पुलिस द्वारा 342 गुम इंसानों को दस्तयाब सकुशल घर लौटाया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने बताया की  जशपुर पुलिस के द्वारा गुम बच्चों को ढूंढने के लिए जिले के बाहर तथा राज्य के बाहर लगातार टीम भेजी गई, जिसका नतीजा रहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को ढूंढने में सफल हुए, खासकर नाबालिक बालक व बालिकाओं को ढूंढना पुलिस के लिए पुलिस के लिए चुनौती थी, पर अंततः परिणाम सुखद रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao February 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की ताजपोशी, जीत पर आया सीएम साय का बयान, एक्स पर पोस्ट साझा कर कही यह बात
Next Article दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 19 दिन तक नहीं चलेगी यात्री ट्रेन… दोहरीकरण के लिए रेलवे ले रहा ब्लॉक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?