ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र : तीनों के शव बरामद, चौथे दिन घटनास्थल से 6 किमी दूर दर्री डैम में मिला तीसरे छात्र का शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र : तीनों के शव बरामद, चौथे दिन घटनास्थल से 6 किमी दूर दर्री डैम में मिला तीसरे छात्र का शव

By Mohan Rao
Published: February 7, 2025
Share
मृतक आशुतोष, बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी।
SHARE

कोरबा। कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में नहाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई। चार दिन पहले सोमवार को सभी एक साथ गए और इसके बाद लापता हो गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। बुधवार को एक छात्र तथा उसके बाद गुरुवार क दो छात्रों के शव बरामद हुए। गुरुवार की देर शाम तीसरे छात्र का शव घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर दर्री डैम में मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष सोनिकर (18) बजरंग प्रसाद (19) और सागर चौधरी (26) लापता हैं। परिजनों ने बताया कि आशुतोष सोनिकर आईटीआई कॉलेज, बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी पीजी कॉलेज के छात्र हैं। आशुतोष और बजरंग प्रसाद के पिता सीएसईबी कर्मचारी हैं और ये दोनों सीएसईबी कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि सागर चौधरी आईटीआई कॉलोनी में रहता है, उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। सोमवार को तीनों एक साथ गए और उसके बाद से नहीं लौटे।

परिजनों ने बताया कि नहीं लौटने पर उन्होंने पतासाजी शुरू की।  इसके बाद सोमवार को दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तीनों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार को पुलिस उस जगह पर पहुंची। जहां पर मोबाइल मिले वहां कपड़े, जूते व बाइक भी मिली। परिजनों ने कपड़ों को पहचान लिया। पुलिस ने आशंका जताई कि तीनों नहाने के लिए नदी में गए और संभवत: डूब गए हों या बह गए हों। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। मंगलवार को रात होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया। बुधवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की गई है।

तीन दिन की तलाश के बाद गुरुवार को सफलता मिली। गुरुवार देर शाम तक तीनों छात्रों के शवों को बरामद कर लिया गया। नगर सेना के जिला प्रभारी पीबी सिदार ने बताया कि घटना के सूचना मिलने के बाद कोरबा नगर सेवा की गोताखोरों की टीम और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी। तीनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है। तीनों पीजी कॉलेज के छात्र थे। तीनों दोस्त थे। दो छात्र सीएसईबी कर्मी के बेटे थे, जो सीएसईबी कॉलोनी में रहते थे। तीनों छात्रों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पिकअप वाहन को टैंकर ने मारी टक्कर, छह मजदूरों की मौत, 24 घायल
मठपुरैना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र, केन्द्रीय टीम ने दिसम्बर में किया था परीक्षण
Bhilai Breaking : बीएसपी के एसएमएस-2 में हादसा, पिघला लोहा छिटकने से ठेका कर्मी झुसला… अस्पताल में भर्ती
काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
Big News : एएसपी संजय ध्रुव का ट्रांसफर रद्द, बने रहेंगे दुर्ग के एडिशनल… इन अफसरों का हुआ तबादला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी मार डाला, घर में घुसकर परिवार के सामने रेत दिया गला
Next Article रायपुर में शुरू हुआ लीजेंड्स 90 लीग : पहले मैच में छत्तीसगढ़ वारीयर्स ने दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?