ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ में महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान में पहुंचे सीएम साय,  खुद बनाई चाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedPoliticsRaigarh

रायगढ़ में महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान में पहुंचे सीएम साय,  खुद बनाई चाय

By Mohan Rao
Published: February 6, 2025
Share
सीएम साय ने बनाई चाय
SHARE

सीएम साय ने कहा- चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचकर न केवल स्वयं चाय बनाई, वरन सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी हैं। सीएम साय ने कहा – चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज रायगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने पांच किलोमीटर से ज्यादा रोड शो किया। जहाँ विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद श्री साय कैबिनेट के साथी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ मिनीमाता चौक स्थित जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का उस समय ठिकाना न रहा, जब सीएम साय जीवर्धन की दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे।

उन्होंने लोगों को चाय का वितरण भी किया और बोले – एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले श्री नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहाँ का सर्वांगीण विकास करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान वे जीवर्धन चौहान के संपर्क में आए। बीस वर्ष में मैंने जीवर्धन चौहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

निगम की बड़ी कार्रवाई: 16 बड़े अवैध होंडिंग पर चला बुल्डोजर
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की चैंपियन बनी सचिन की टीम, इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराया
सीएम बोले-दो अंक में सिमटी भाजपा, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले हुए दक्षिण भारत से मुक्त
नारायणपुर में आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल, सर्चिंग पर निकली थी टीम
छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के साथ त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को निकाय चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गये जोन प्रभारी
Next Article Breaking News : दुर्ग में महिला वकील डिजिटल अरेस्ट की शिकार… दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर 41 लाख ठगे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?