ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, शहर की जनता से किए ढेर सारे वादे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, शहर की जनता से किए ढेर सारे वादे

By Mohan Rao
Published: February 5, 2025
Share
कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शहर की जनता से ढेर सारे वादे किए। जिस निकाय में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी वहां इन वादों को पूरा किया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजीव भवन रायपुर में घोषणा पत्र जारी किया, जिसका नाम “जन घोषणा पत्र” दिया गया है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कन्या विवाह पर सामूदायिक भवन नि:शुल्क देने, स्कूली और कॉलेज छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकीन देने से लेकर स्कूल-कॉलेजों और चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया है।

बता दें नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने पहले ही अटल विश्वास पत्र जारी किया। भाजपा के बाद कांग्रेस ने अपना घोषण पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि निकायों में तालाबों का संरक्षण, सौन्दर्यीकरण की विशेष पहल की जाएगी। घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था। निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

सभी चौक चौराहों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा है कि महिला सुरक्षा की दृष्टि से सभी चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेज के पास में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बीपीएल कार्डधारियों के लिए श्रद्धांजलि राशि योजना की राशि 2000 से बढ़ाकर 5000 करेंगे। सम्पत्तिकर, समेकितकर और जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी। अगले 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी। मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत और पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।

सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी खोली जाएगी
कांग्रेस ने कहा है कि सभी निकाय में स्टूडेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने सर्व-सुविधायुक्त फ्री लायब्रेरी खोला जाएगा। सभी वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। निकायों में दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क मिलेगा। यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा। शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा। ठेला व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा और वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय के लिए जगह दी जाएगी।

सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा देंगे
सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेंगे। शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने अधिकार दिया जाएगा। सभी को पात्रतानुसार पेंशन सुविधा मिले ये सुनिश्चित किया जाएगा। जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टिफिकेट घर पहुंच सुविधा शुरू की जाएगी। युवाओं को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे। संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर भुगतान करने पर विशेष छूट दी जाएगी। सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा। प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा। शहर को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाएगी।

ड्रग्स केस: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं
बिहार में 15 फीसदी रह गए सामान्य वर्ग के लोग, सरकार ने जारी की जातिगत जनगणना की रिपोर्ट
व्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
केंद्र ने कहा: प्रमाणपत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 बताने में किसी भी चूक पर दंडात्मक कार्रवाई होगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जादू टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, पेड़ नीचे सोए बुजुर्ग को 7 लोगों ने मिलकर मारा… आरोपी गिरफ्तार
Next Article shreekanchanpath 113 # 05 February 2025

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?