ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा जारी किया घोषणा पत्र…. सीएम साय बोले हर घर तक पहुंचाएंगे विकास
Share
Notification Show More
Latest News
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों  को मिलेगी मजबूती
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा जारी किया घोषणा पत्र…. सीएम साय बोले हर घर तक पहुंचाएंगे विकास

By Mohan Rao Published February 3, 2025
Share
भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने प्रेस वार्ता में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी ने इसे अटल विश्वास पत्र नाम दिया है। विश्वास पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों के लिए कई बड़े वादे किए हैं।

जानिए घोषणा पत्र की खास बातें

  • निकाय क्षेत्र में नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा।
  • 3 लाख के पीएम आवास योजना को पूरा करेंगे।
  • बिजली बिल और समेकित कर जो देते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
  • महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स से 25% की छूट दी जाएगी।
  • हर महीने 7 तारीख से पहले संपत्ति कर जमा करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी।
  • हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी।
  • यूपीएससी मैंस पास करने वाली उम्मीदवारों को 1 लाख दिए जाएंगे।
  • हर नगरी निकाय में व्यावसायिक केंद्र में बिजली सड़क शौचालय पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगे।
  • बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा का विस्तार होगा।  
  • छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेज में मुफ्त वाईफाई लगाया जाएगा।
  • स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम सम्मन निधि से 30000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • स्मार्ट बेंडिंग जॉन फूड स्ट्रीट की स्थापना की नीति बनेगी सड़क पर व्यापार को बढ़ावा देंगे।
  • बिना जुर्माना या ब्याज लगाये पुराने संपत्ति कर को एक मुफ्त निपटाया जाएगा।
  •  स्कूल और कॉलेज में छात्रों के लिए फ्री सैनिटरी पैड की व्यवस्था।
  •  शिव सहायता समूह बनाए जाएंगे हर नगर निगम में बर्तन बैंक होगा।
  • महतारी वंदन योजना की महिलाओं को ढाई लाख रुपए तक का ऋण और फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।।
  • यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण किया जाएगा। हर घर में कचरा बाल्टी दी जाएगी।
  • स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा जिससे रात को भी सफाई होगी।
  • माय सिटी मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा इसमें नगर निगम की सीमाएं ऑनलाइन होगी।
  • हर जोन में एक सेवा केंद्र बनाया जाएगा ताकि बार-बार नगर निगम दफ्तर ना जाना पड़े।।
  • निगम क्षेत्र में जरूरत के अनुसार पानी टंकियां बनेगी, नगर निगम क्षेत्र में सीकिल सेल स्क्रीनिंग केंद्र बनाए जाएंगे।
  • हर नगर निगम क्षेत्र में गोकुल नगर बनाए जाएंगे ताकि गोवंश संरक्षण देखभाल और उनके रहने का बंदोबस्त हो सके।
  • कारों दो पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का इंतजाम।
  • नालंदा परिसर की तरह सभी नगर निगम इलाकों में सार्वजनिक स्टडी सेंटर शुरू किया जाएगा। पुस्तकालय में सीट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
अटल विश्वास पत्र 2025Download

सीएम साय ने कहा जमीनी स्तर पर लागू करेंगे योजनाएं
इस मौके पर प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव – 2025 में भारतीय जनता पार्टी के लिए दिया आपका हर एक वोट, छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की असली ताकत बनेगा। “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के संकल्प के साथ प्रदेश को समृद्धि और सुख-शांति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भाजपा सरकार ने निरंतर प्रयास किया है। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं, वे सबके सामने है। हमने विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता में नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। सीएम साय ने कहा पिछले पांच वर्षों में हमारे नगरीय निकायों में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और कुशासन का नया अध्याय लिख दिया। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में हमेशा बाधा उत्पन्न की गई। इन योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन में कांग्रेस सरकार ने हमेशा रोड़े अटकाए, जिससे जनता को उनका पूरा लाभ नहीं मिल पाया।

मूल्यवान सुझावों और अपेक्षाओं के आधार पर तैयार हुआ विश्वास पत्र
सीएम साय ने कहा कि नगरीय निकायों के समग्र विकास के लिए हमने जो विश्वास पत्र तैयार किया है, वह आपके मूल्यवान सुझावों और अपेक्षाओं के आधार पर है। हमारा प्रमुख उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि उन योजनाओं को साकार रूप में लागू कर, नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हम दृढ़ संकल्पित हैं। अब समय आ गया है कि भाजपा की सत्ता को स्थानीय निकायों में भी मजबूत करें, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का हर नागरिक को पूरा लाभ मिल सके। इस नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को चुनकर, केंद्र और राज्य के बाद अब निकायों में भी जनसेवा का अवसर दें। हम आपके सहयोग से नगरों को भी विकास की नई दिशा में ले जाएंगे, और हर गली, हर घर तक विकास की रोशनी पहुंचाएंगे। हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।

You Might Also Like

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों  को मिलेगी मजबूती

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च

Mohan Rao February 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक माओवादी ढेर
Next Article Bhilai : ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खुद को एसीबी का अफसर बताया, जांच में निकला फर्जी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?