ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर पुलिस ने पकड़ा 45 लाख का गांजा, बाइक पर हो रही थी तस्करी… एमपी के हैं आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

जशपुर पुलिस ने पकड़ा 45 लाख का गांजा, बाइक पर हो रही थी तस्करी… एमपी के हैं आरोपी

By Mohan Rao
Published: February 3, 2025
Share
गांजा तस्कर पकड़ाए
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले की कुनकुरी पुलिस ने लगभग 45 लाख रुपए का 1क्विंटल 26 किलो गांजा जब्त किया है। मुखबिर की पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को कुनकुरी क्षेत्र में दूसरे को थाना नारायण पुर क्षेत्र में पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी व थाना नारायणपुर में 20(B) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान कुनकुरी पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे में वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटर साइकल हीरो डिलक्स क्रमांक MP 38 ZB 9254 जिसके पीछे एक बड़ा सा बंडल नुमा कंबल बांध कर रखा गया था। देखने में फेरी वाला जैसे लग रहा था, पुलिस को संदेह होने पर जब मोटर साइकल चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जितेंद्र सिंह, निवासी भोपाल मध्यप्रदेश का होना बताया और चतरा झारखंड जाने की बात कही। जब मोटर साइकल में बंधे सामान के बारे में पूछा गया, तो वह घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस के द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया। मोटर साइकल में बंधे सामान की तलाशी ली गई तो उसमे टीन के डब्बे में भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा 24 नग पैकेट मिला, जिसका वजन 53 किलो था, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 19 लाख के है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी  जितेंद्र ने बताया कि उसके साथ एक और व्यक्ति भवानी सिंह भी मोटर साइकल से गांजा लेकर आ रहा है और वह नारायणपुर की ओर गया है।

इसके बाद थाना नारायणपुर को सूचित कर दूसरे आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। थाना नारायणपुर पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल नाकेबंदी कर वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी। बनकोम्बो की ओर से संदिग्ध काले रंग का मोटर साइकिल आता दिखाई दिया। जिसके पीछे सीट पर कंबल का गट्टा बंधा हुआ था, जो की पुलिस को देखकर वापस भागने लगा, जिसे नारायणपुर पुलिस द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर कब्जे में लिया। संदिग्ध से पूछताछ पर अपना नाम भवानी पवार पिता गुलाब पवार उम्र 26 वर्ष निवासी सामुनिया,  थाना हरण गांव जिला देवास (मध्यप्रदेश) का होना बताया।

जब मोटर साइकल में बंधे सामान की तलाशी लेने पर उसमे टीन के ट्रे नुमा सांचे में भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ नग 30 नग मादक पदार्थ गांजा का पैकेट मिला, जिसका वजन 73 किलो है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 26 लाख रुपए के करीब है। इस प्रकार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से 54 पैकेट लगभग 45 लाख रु का  01 क्विंटल 26 किलो मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर लिया गया है साथ ही तस्करी में उपयोग किया गया दो नग मोटर साइकल को भी जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों जितेंद्र सिंह व भवानी पवार के विरुद्ध थाना कुनकुरी व थाना नारायणपुर में 20(B) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय है कि दस दिन पहले मुखबीर की सूचना पर जशपुर पुलिस द्वारा तपकरा थाने क्षेत्र में उड़ीसा से स्विफ्ट कार में गांजा लेकर आ रहे तस्करों से 01 क्विंटल गांजा को जप्त किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने उक्त मामले में बताया कि पिछले एक महीने में जशपुर पुलिस के द्वारा चार प्रकरणों में ढाई क्विंटल गांजा पकड़ा गया है। नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने अभियान छेड़ा है। मुखबिरी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक श्री श्री सतीश सोनवानी, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक ढालेश्वर राम, आरक्षक नंदलाल यादव, सुरेंद्र माली, ओमप्रकाश, निरोज कुजूर, जितेंद्र गुप्ता, अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दिल्ली के दिल दहला देने वाले हत्याकांड का आरोपी साहिल UP के बुलंदशहर से गिरफ्तार, हत्या के बाद हो गया फरार
Bhilai Breaking : बिजली गुल होने पर पड़ोसी के घर सोना महिला को पड़ गया भारी, हो गया यह कांड
T20 World Cup 2022: टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत
नगर निगम रायपुर को मिले 84 नए सफाई वाहन, सीएम बघेल ने दिखाई हरी झंडी
दुर्ग में संभागीय मुख्यालय के अनुरूप हो ट्रैफिक व्यवस्था…. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विधायक वोरा ने उठाया मुद्दा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 111 # 03 February 2025
Next Article कांकेर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक माओवादी ढेर

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?