ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल हुए सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है
Share
Notification Show More
Latest News
विदेश में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
September 16, 2026
झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला
September 16, 2026
राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, योजनाओं की राशि का होगा पारदर्शी व प्रभावी उपयोग
September 16, 2026
मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन
September 16, 2026
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात
September 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल हुए सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है

By Mohan Rao Published January 31, 2025
Share
सीएम विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर| छत्तीसगढ़ के लोगों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देते हुए देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, रायपुर सहित प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में कमल खिलाना है। इसके लिए आप सभी कार्यकर्ता एक-एक घर जाएं, मतदाताओं से सम्पर्क करें और हमारी सरकार की उपलब्धि बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करें।उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं से कही।

अपने नगरीय निकाय चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से रायपुर शहर के चहुंमुखी और निर्बाध विकास के लिए नगर निगम रायपुर की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। साय ने कहा कि इस नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को शुभ संकेत मिल रहा है, क्योंकि बसना नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी की निर्विरोध जीत के साथ नगर निगम के 2 और नगर पंचायतों के 20 पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हुई है। यह जीत नगरीय निकायों की जनता के भाजपा के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

नगरीय निकायों के विकास पर श्री साय ने कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने प्रदेश के पूरे जिलों का दौरा किया है और हर जिले में दो सौ से लेकर पांच सौ-सात सौ करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए कुल सात-आठ हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में लगभग एक लाख 87 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई स्वामित्व कार्ड वितरण योजना का लाभ ग्रामीण लोगों को मिल रहा है। गांव के लोग वर्षों से आबादी जमीन में मकान बनाकर रह रहे थे, लेकिन उनके पास घर का मालिकाना हक नहीं था, इसको दिलाने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार ने किया है। प्रदेश के 61 हजार लोगों को एक ही दिन में स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने नगरीय निकाय के लोगों को भी उनके जमीन का मालिकाना हक देने हेतु आश्वस्त किया।

नाच न जाने आँगन टेढ़ा
सीएम साय ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि – धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया और दोष हम पर मढ़ रहे हैं। इसे कहते हैं नाच न जाने आंगन टेढ़ा। कांग्रेस प्रत्याशी पहले ठीक से फॉर्म भरना तो सीख लें, उसके बाद किसी पर आरोप लगाएं। मुख्यमंत्री के इस भाषण ने कार्यकर्ताओं की खूब तालियां बटोरी। कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को ख़राब किया, पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया। जिससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसके दोषीदार जेल के सीखचों के अंदर है, उनका बेल नहीं हो रहा। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं।

छत्तीसगढ़ियों का विश्वास हमारी भाजपा की सरकार पर
विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हमने मात्र 13 महीने में इतने काम किये हैं, जिससे 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास हमारी भाजपा की सरकार पर बढ़ा है। मोदी की गारंटी के सभी वादे पूरे किये हैं। 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की स्वीकृति, किसानों के धान की कीमत 3100 रूपये प्रति क्विंटल, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस, 70 लाख माता-बहनों महतारी वंदन योजना का लाभ, तेंदूपत्ता का दाम 5500 रुपया प्रति मानक बोरा ये सब उनकी सरकार ने किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को भी सँवारने की बात कही। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी जी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे, अन्य वरिष्ठ नेता सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी एवं विशाल संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

विदेश में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार

झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला

राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, योजनाओं की राशि का होगा पारदर्शी व प्रभावी उपयोग

मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात

Mohan Rao January 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में आरक्षक ने की आत्महत्या : शिवनाथ एक्सप्रेस के सामने लेट गया… दो भाग में बंटा शरीर
Next Article नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय- बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?