ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : बिल्डर से पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक, डराने के लिए किया कार में विस्फोट
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : बिल्डर से पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक, डराने के लिए किया कार में विस्फोट

By Mohan Rao Published January 29, 2025
Share
बम ब्लास्ट का आरोपी पकड़ाया
SHARE

यूट्यूब देखकर सीखा था रिमोट बम बनाना,  पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

भिलाई। कोहका कुरुद रोड पर मंगलवार की शाम को कार में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि बिल्डर का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसे पकड़ने के लिए उसने मोबाइल में फ्लैश टैग एप डाउनलोड किया। इसके बाद उसने यू-ट्यूब से ही बम बनाना सीखा और रिमोट बम बना दिया। इसके बाद मंगलवार की रात को बिल्डर के ऑफिस के बाहर खड़ी कार के नीचे लगाकर उड़ा दिया। इस पूरे मामले का एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने आज खुलासा किया।

बता दें इस मामले में संजय बुंदेला पिता निर्मल बुंदेला निवासी जवाहर नगर भिलाई ने सूचना दी थी। कौशल बिल्डकॉन का ऑफिस इंदू आईटी स्कूल के पास स्थित है। मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास आफिस के सामने खड़ी कार डस्टर सीजी 07 एवी 9990 को किसी विस्फोटक वस्तु से विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने धारा 324(5) भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर थाना सुपेला, स्मृति नगर चौकी व एसीसीयू की टीम बनाई गई। टीम ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। ऑफिस में काम करने वालों से पूछताछ की गई। पुरानी दुश्मनी व रंजिश रखने वालों के बारे में पता लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज में प्राप्त विडियो के आधार पर संदेही के कद काठी, हुलिया कौशल बिल्डकॉन ऑफिस में कार्यरत अस्सिटेंट मैनेजर पूजा सिंह के पति से मिलता झुलता पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने पूजा सिंह के पति देवेन्द्र सिंह को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की। पूछताछ में पहले तो उसने गोल मोल जवाब दिया लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बता दी। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि संजय बुंदेला के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। शंक होने पर अपने मोबाइल पर फ्लैश टैग एप डाउनलोड कर पत्नी के मोबाइल में इंस्टाल किया। इसके माध्यम से वह दोनों की बात सुनने लगा। उसे पूरा शक था कि उसकी पत्नी का संजय बुंदेला से अवैश संबंध है।

देवेन्द्र सिंह संजय बुंदेला को डाराना चाहता था। इसके लिए उसने बच्चों  के खिलौने वाले रिमोट से यू ट्यूब देखकर टाईगर बम्ब का इस्तेमाल करते हुए रिमोट बम बनाया। इसके बाद मंगलवार को संजय बुंदेला की डस्टर गाडी को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी के पास से स्कूटी, पांच हजार कैश व मोबाइल जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, पंकज चौबे कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, तुषार, सविन्दर सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, गोविन्द साहू की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao January 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्योर ईवी ने लिथियम-आयन बैटरीज़ की उम्र दोगुनी करने के लिए बीई एनर्जी फ्रांस के साथ साझेदारी की प्योर ईवी ने लिथियम-आयन बैटरीज़ की उम्र दोगुनी करने के लिए बीई एनर्जी फ्रांस के साथ साझेदारी की
Next Article सुपेला घड़ी चौक से स्टीप्स क्वाईल से भरी ट्रक पार, कबाड़ी को बेचने के चक्कर में धराया चोर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?