ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईईडी ब्लास्ट में झुलसा बच्ची का चेहरा, सीएम साय की पहल पर हुआ इलाज… चेहरे पर लौटी मुस्कान
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

आईईडी ब्लास्ट में झुलसा बच्ची का चेहरा, सीएम साय की पहल पर हुआ इलाज… चेहरे पर लौटी मुस्कान

By Mohan Rao Published January 25, 2025
Share
सीएम साय की पहल पर मासूम को मिला बेहतर इलाज
SHARE

रायपुर। सुकमा के दोरनापाल में नक्सलियों द्आवारा बिछाए गए गए आईईडी की चपेट में आने से 9 साल की बच्ची का चेहरा बूरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद अपनी बेटी को गोद में लेकर उसका पिता मदद की गुहार लगाता रहा। यह देख सीआरपीएफ और पुलिस ने भी मानवता दिखाई और तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए कैंप ले गए। इधर मुख्यमंत्री साय को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत हरसंभव मदद पहुंचाया। सभी के प्रयास के बाद बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी सोड़ी मल्ले ने शुक्रवार को अपने पिता सोड़ी केशा के साथ मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर आभार प्रकट किया।

बता दें 12 जनवरी को चिंतलनार थाना क्षेत्र के तिम्मापुरम गांव में बच्ची जिस जगह में खेल रही थी वहां नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था, खेलते खेलते बच्ची प्रेशर आईईडी के ट्रिगर को टच कर गई जिससे आईईडी ब्लास्ट हो गया और बच्ची झुलस गई। धमाके की आवाज से परिजन भी वहां पहुंचे। बच्ची का पिता खून से लथपथ बच्चे को गोद में लेकर इलाज के लिए मदद की गुहार लगाते रहे। जैसे तैसे सोढ़ी मल्ले को पुलनपाड़ कैंप तक पहुंचाया जा सका। जहां सीआरपीएफ और पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की और तत्काल प्राथमिक इलाज दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही सुकमा एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ के डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित भी बच्ची के बेहतर इलाज मिल सके इस काम में में जुट गए।

मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता से मिला नया जीवन
घटना के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक कार्यक्रम में शामिल होने सुकमा पहुंचे, इस दौरान सीएम को घायल बच्ची की हालत की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज करने और पीडि़त परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायल बच्ची को रायपुर के निजी अस्पताल में बेहतर इलाज मिला। डॉक्टरों के मुताबिक, दो सप्ताह के इलाज से बच्ची की जान बचाई जा सकी। बच्ची के स्वास्थ होने पर उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजनों ने सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद किया है।

You Might Also Like

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

Mohan Rao January 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ प्रवास पर योग गुरु बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की उनके निवास पर मुलाकात
Next Article Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, इन दो जिलों में प्रत्याशियों का ऐलान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?