ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनआईटी रायपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर 2025’ का हुआ शानदार आग़ाज़, चार दिनों तक चलेगा खेल महाकुम्भ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

एनआईटी रायपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर 2025’ का हुआ शानदार आग़ाज़, चार दिनों तक चलेगा खेल महाकुम्भ

By Mohan Rao
Published: January 23, 2025
Share
एनआईटी में शुरू हुआ खेल महाकुंभ
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में संस्थान की खेल समिति  टीम शौर्य द्वारा चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर 2025’ का शानदार आग़ाज़ किया गया। इस खेल महाकुम्भ का आयोजन 23 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एनवी रमना  राव  और डॉ. जीडी रामटेकर, डीन (पीएंडडी) सम्माननीय अतिथि एवं डॉ. नितिन जैन, डीन (एसडब्ल्यू) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन टीम शौर्य के फैकल्टी इन चार्ज डॉ एच के नारंग, डॉ. अल्फिया बानो और डॉ एस डी वी एस एस वर्मा सिरुवुरी के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, इसके बाद समर और टीम शौर्य का संक्षिप्त परिचय दिया गया, जिससे आने वाले आयोजनों के लिए उत्साहजनक माहौल बना।

डॉ. नितिन जैन ने खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि खेल अनुशासन विकसित करने, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने और तनाव को कम करने में मदद करता है। उन्होंने डॉ. एन. वी. रमन्ना राव को उनके अटूट समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया और प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और प्रतिद्वंद्वी टीम का सम्मान करें।  डॉ. जीडी रामटेक्कर ने ‘समर’ का अर्थ समझाते हुए छात्रों को जीवन में संघर्ष की भावना रखने और कभी हार न मानने का रवैया अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल सुविधाओं के विकास की भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में डॉ एनवी रमना  राव ने शारीरिक फिटनेस और समग्र विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियाँ मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती हैं, और तनाव को कम करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेल टीमवर्क, नेतृत्व और समय प्रबंधन जैसे कौशल विकसित करते हैं, जो उज्ज्वल करियर के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं। अंत में डॉ. अल्फिया बानो ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने निदेशक महोदय के प्रोत्साहन और टीम शौर्य के दृढ़ प्रयासों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

इसके बाद पारम्परिक मशाल जला कर इस अद्भुत समारोह का आग़ाज़ किया गया | कार्यक्रम में ध्वजारोहण और टीमों की परेड भी हुई, जिसमें टीम वर्क और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक भावना प्रदर्शित हुई। चार दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुम्भ में बैडमिंटन। क्रिकेट , फुटबॉल , चेस, टेबल टेनिस इत्यादि गेम्स खेले जाएँगे जिसमें संस्थान के छात्रों के अलावा दुसरे अन्य संस्थानों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे | समर 2025 का यह उद्घाटन समारोह न केवल खेलों के प्रति छात्रों की रुचि को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास के महत्व को भी रेखांकित करेगा।

महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल, जानिए कितनी है कीमत
‘भारत पर्व’ में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति-पर्यटन से रूबरू हो रहे देश-विदेश के पर्यटक
डीजीपी अवस्थी का आईजी और एसपी को दिए निर्देश: चिटफंड प्रकरणों में कंपनी मालिकों पर जल्द हो सख्त कार्रवाई
कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता एन95 मास्क, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी
पिता की मौत से दु:खी बेटा ट्रेन के सामने कूदा, 10 दिन में एक ही घर से दूसरी बार निकली अर्थी, सदमे में मां और बहनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट से छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते, 6000 करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव
Next Article भिलाई में गोमांस बेचने वाला दूसरा आरोपी भी पकड़ाया, सुपेला पुलिस ने भेजा जेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?