ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा की गुफा से सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, आईईडी व लेथ मशीन भी मिली
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

सुकमा की गुफा से सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, आईईडी व लेथ मशीन भी मिली

By Mohan Rao Published January 23, 2025
Share
सुरक्षाबलों से बरामद किया हथियारों का जखीरा
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की कार्रवाई के कारण नक्सली बैकफुट पर हैं। बस्तर संभाग के धुर नक्सल क्षेत्रों में सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर कर रहे हैं। ताजा मामले में सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने सुकमा दुलेड इलाके में घोर जंगल के बीच प्राचीन गुफा से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस गुफा को नक्सलियों ने अपने छिपने व हथियार बनाने का अड्‌डा बना रखा था। सुरक्षाबलों ने यहां से विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ लेंथ मशीन भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 203 कोबरा बटालियन और 131 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मेटागुडेम और डुलेर गांवों के बीच सर्चिंग की। 203 कोबरा के 5 टीमों ने 131 बटालियन सीआरपीएफ की ए और डी कंपनियों के साथ मिलकर क्षेत्र में माओवादी उपस्थिति के बारे में खुफिया इनपुट मिलने के बाद सर्चिंग अभियान तेज किया। इस दौरान मेटागुडेम गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एक गुफा दिखा। सुरक्षाबल जब गुफा में घुसे तो यहां का नजारा देख हैरान रह गए। सुरक्षाबलों ने  विस्फोटक सामग्री और हथियार निर्माण उपकरणों का बड़ा भंडार सफलता पूर्वक बरामद किया।

बड़ी मात्रा में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक पर हथियार
गुफा में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक छिपा कर रखा गया था। हालांकि गुफा में एक भी नक्सली नहीं मिला। मौके से साबुन के केसों में पैक 21 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), मल्टीपल बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) बम, एक जनरेटर सेट, लेथ मशीन के सामान, विस्फोटक बनाने की बड़ी मात्रा में सामग्री, गन निर्माण के उपकरण आदि बरामद किया गया। बरामद आईईडी का वजन लगभग 250 ग्राम था। बताया जा रहा है कि नक्सली उक्त हथियारों को उपयोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही सुरक्षाबलों के हाथ लग गए।

You Might Also Like

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

Mohan Rao January 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो पक्षों में मारपीट के बाद एक की मौत, रायगढ़ में आधीरात हुआ घमासान…  जांच में जुटी पुलिस
Next Article shreekanchanpath 101 # 23 January 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?