ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Under-19 Women’s T20 World Cup : भारत की वैष्णवी ने रचा इतिहास, हैट्रिक के साथ चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट झटके
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

Under-19 Women’s T20 World Cup : भारत की वैष्णवी ने रचा इतिहास, हैट्रिक के साथ चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट झटके

By Mohan Rao Published January 21, 2025
Share
वैष्णवी ने लिया हैट्रिक
SHARE

कुआलालंपुर ए.। अंडर-19 टी20 विश्वकप  भारत की वैष्णवी शर्मा ने इतिहास रच दिया है। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। वैष्णवी ने मलेशिया के खिलाफ ग्रुप ए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट लिए। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है। वैष्णवी के दमदार प्रदर्शन से भारत ने मलेशिया को 10 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया था।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर मलेशिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। वैष्णवी की दमदार गेंदबाजी के सामने मलेशिया की पारी 14.3 ओवर में 31 रन पर ढेर हो गई। मलेशिया के लिए कोई भी दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका और विकेटकीपर बल्लेबाज नूर आलिया हायरुन और हुसना पांच-पांच रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। भारत के लिए वैष्णवी के अलावा आयुषी शुक्ला ने तीन विकेट और जोशिथा वीजे ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 2.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज गोंगादी त्रीसा 27 रन और जी कामलिनी चार रन बनाकर नाबाद रहीं।

14 वें ओवर में ली हैट्रिक
भारत के लिए वैष्णवी ने पारी के 14वें ओवर में हैट्रिक लिया। 14वां ओवर डालने आईं वैष्णवी ने दूसरी गेंद पर नूर एन बिंती रोसलान (3) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर अगली गेंद पर नूर इस्मा दानिया (0) को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर सिती नाजवाह (0) को बोल्ड कर हैट्रिक पूरी की। वैष्णवी इसके साथ ही भारत की पहली और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली ओवरऑल तीसरी गेंदबाज बन गईं। उनका गेंदबाजी प्रदर्शन इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

You Might Also Like

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

Mohan Rao January 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : युवक ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर की थी दिव्यांग की हत्या… सामने आई यह वजह
Next Article अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर दुर्ग में बड़ी कार्रवाई, देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?