ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान, भारी मात्रा में हथियार बरामद… बंकर भी मिले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान, भारी मात्रा में हथियार बरामद… बंकर भी मिले

By Mohan Rao
Published: January 18, 2025
Share
बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के शव
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एनकाउंटर के बाद ढेर सभी 12 नक्सलियों के शव जवान लेकर लौटे हैं। मौके से जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। मारे गए सभी नक्सलियों की पहचान भी कर ली गई है। यही नहीं सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा बनाए गए बंकर मिले हैं। सुरंग में ठिकाना बनाकर नक्सली बड़ी लेथ मशीनों के जरिये नक्सली बंदूकें और देसी रॉकेट व राकेट लॉन्चर बना रहे थे। नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। सुरक्षाबलों का यह अब तक का बड़ा खुलासा है।

Contents
  • एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की पहचान  
  • बरामद हथियार व अन्य नक्सल सामग्री

बता दें गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उसूर क्षेत्र में नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। सूचना के बाद जवानों घेराबंदी की और लगभग 1500 जवान इस ऑपरेशन में शामिल रहे। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। 2 करोड़ के खूंखार नक्सली हिड़मा की बटालियन PGLA और फोर्स के साथ दो दिन तक मुठभेड़ चली। फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली हिड़मा और देवा पहाड़ी की तरफ भाग निकले। इस दौरान जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी नक्सली पीएलजीए व सीआरसी बटालियन में शामिल थे।

सुरक्षाबलों को तलाशी में सुरंग में हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है। पता चला है कि नक्सली लेथ मशीन की मदद से हथियार बनाते थे। बड़ी संख्या में पाइप और अन्य सामग्री मिली है। तलाशी में एक बड़ी सुरंग मिली है। इसी सुरंग में नक्सली हथियार छिपाते थे। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करने के लिए नाली को जेसीबी की मदद से बनाया था। नक्सलियों की इसी सुरंग में देसी रॉकेट लांचर बनाये जाते थे। फोर्स से छिपाने के लिए सुरंगों को लोहे की मोटी प्लेट से ढक रखा था ताकि गोली अंदर न जा सके और नक्सली सुरक्षित रह सकें।

एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की पहचान  

  • राजू कारम उर्फ गुंडा 26 वर्ष निवासी बुडगीचेरू/पद बासागुड़ा LOS डिप्टी कमांडर भर्ति 2010 /2018 तक जगरगुंडा एरिया, दक्षिण बस्तर डिवीजन।
    सन्ना हेमला उर्फ संतोष 24 वर्ष निवासी -पद जगरगुंडा एरिया में पार्टी सदस्य 3) पाण्डू उईके उर्फ दिनेश 43 वर्ष निवासी —-पद पेध्दागेलूर आरपीसी जनता ना सरकार उपाध्यक्ष।
    सुक्कू अवलम उर्फ सम्मैया 46 वर्ष निवासी —-पद पेध्दागेलूर आरपीसी कृषि शाखा अध्यक्ष।
    मंगलू कारम 44 वर्ष निवासी —-पद बुड़गिचेरु DAKMS सदस्य।
    महिंदर मृगाम उर्फ अंदू 40 वर्ष निवासी —-पद पेध्दागेलूर आरपीसी पूर्व मिलिशिया प्लाटून कमांडर।
  • सोनू अवलम 29 वर्ष निवासी —-पद पेध्दागेलूर आरपीसी CNM कमांडर।
  • दूल्ला माड़वी उर्फ लखमा 37 वर्ष निवासी —-पद मिलिशिया प्लाटून सेक्सन कमांडर।
  • जोगा माड़वी 24 वर्ष निवासी —- पद मिलिशिया प्लाटून सेक्सन कमांडर।
  • नन्दा मडकम 22 वर्ष निवासी —-पद मिलिशिया सदस्य।
  • केशा ओयम उर्फ नन्दा 30 वर्ष निवासी —-पद मिलिशिया सदस्य
  • सन्नू ओयम 52 वर्ष निवासी —-पद संगम सदस्य।

बरामद हथियार व अन्य नक्सल सामग्री

  • 2 नग 303 रायफल
  • 1 नग 12 बोर रायफल
  • 1 नग 315 बोर रायफल
  • 1 नग बटालियन टेक्निकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉचंर
  • 3 नग बीजीएल लांचर, मय सेल एवं पोच के
  • 4 नग मज्जल लोडिंग रायफल।
  • औजार बनाने का उपकरण लेथ मशीन आदि जिसे मौके पर नष्ट किया गया ।
  • भारी मात्रा में वायरलेस सेट, विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद।

मिलने लगे शुभ संकेत? 24 घंटे में कोरोना के नए केस से ज्यादा तो मरीज ठीक हो गए, रिकवरी रेट सुकून देने वाला
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अब अंतिम मौका, आयोग ने बढ़ाई तिथि… 11 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन
1.5 करोड़ से संवरेगा दीपक नगर का उत्कृष्ट इंग्लिश विद्यालय: विधायक वोरा बोले- आबादी एवं मांग के अनुरूप खुलेंगे और अंग्रेजी स्कूल
सीआरपीएफ के जवान ने की आत्महत्या, साथी जवान की बंदूक से खुद को मारी गोली… दोरनापाल में था तैनात
CG accident : सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार व ट्रक की आमने सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 120 जोड़े बंधे शादी के बंधन में….. सरकार ने दिए 36 हजार रुपए
Next Article shreekanchanpath 96 # 18 January 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?