ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai breaking : कैटरिंग दुकान में एक के बाद एक 6 सिलेंडर फटे, खाक हुआ 10 लाख का सामान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai breaking : कैटरिंग दुकान में एक के बाद एक 6 सिलेंडर फटे, खाक हुआ 10 लाख का सामान

By Mohan Rao
Published: January 17, 2025
Share
केटरर्स की दुकान में 6 सिलेंडर फटे
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैम्प 2 के बैंकुंठ धाम में एक कैटरिंग सेंटर में शुक्रवार को एक के बाद एक 6 सिलेंडर फट गए। सिलेंडर के धमाकों से पूरा एरिया दहल गया। हादसे में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन केटरिंग संचालक को लाखों का नुकसान हो गया। ब्लास्ट के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट की यह घटना जेपी चौक बेकुटधाम कैंप-2 स्थित महादेव केटरर्स की दुकान की है। कैटरिंग दुकान के अंदर कुल 10 सिलेंडर थे, जिनमें से 6 सिलेंडर फट गए। हादसे के समय दुकान में कर्मचारी भी थे लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

केटरिंग संचालक गौरव केसरवानी ने बताया कि दिल्ली से कैटरिंग का सामान मंगवाया था, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए से अधिक है। हादसे में सारा सामान जल गया है। इधर सिलेंडर कैसे फटे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। छावनी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। हादसे के बाद आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद बैकुंट नगर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर देर रात तक भीड़ लगी रही।

प्रधानमंत्री की डीएम के साथ बैठक: पीएम बोले- बजट बढ़ता रहा लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी कई जिले पीछे ही रह गए
भूकंप: असम के सोनितपुर-गुवाहाटी-तेजपुर में 6.4 तीव्रता के तेज झटके… बंगाल-बिहार में पड़ा असर
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से फायदा : ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा
नालंदा लायब्रेरी देख गदगद हुए केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सीएम साय को सराहा
युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्शन में साय सरकार : रायपुर से लेकर बीजापुर तक अफसरों पर कार्रवाई, मोवा फ्लाईओवर मामले में पांच अफसर सस्पेंड
Next Article Bhilai Breaking : अनियंत्रित वाहन ने जिम जा रही युवती को कुचला, मौके पर मौत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?