ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में सराफा कारोबारी की हत्या का खुलासा : पुराने व नए ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम, लूट की नीयत से घुसे थे घर में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

कोरबा में सराफा कारोबारी की हत्या का खुलासा : पुराने व नए ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम, लूट की नीयत से घुसे थे घर में

By Mohan Rao
Published: January 12, 2025
Share
कोरबा में सराफा कारोबारी की हत्या का खुलासा
SHARE

कोरबा। एक सप्ताह पहले कोरबा में सराफा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि सराफा कारोबारी की गाड़ी का ड्राइवर है। पूर्व ड्राइवर व वर्तमान ड्राइवर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची। दरअसल यह पूरा हत्या कांड सराफा कारोबारी की दुकान में लूट के इरादे से रची गई।

बता दें सराफा कारोबारी की घटना 5 जनवरी की रात को हत्या कर दी गई थी। सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के लालू राम कॉलोनी निवासी गोपाल राय सोनी के घर आरोपी लूट के इरादे से घुसे थे, जब व्यावसायी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार में अटैची और मृतक की पत्नी का मोबाईल लेकर भाग गए थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक के पुत्र नचिकेता राय सोनी ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो उनके पिता गोपाल रॉय सोनी घायल अवस्था में लहुलुहान बेहोश फर्श पर पड़े थे। अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इस जघन्य हत्याकांड का रविवार को SP सिद्धार्थ तिवारी और बिलासपुर रेंज के IG डॉ० संजीव शुक्ला ने खुलासा किया। आरोपियों तक पहुंचने के लिए 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, 80 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलग-अलग टॉस्क दिया गया था। घटनास्थल और कार में खून के धब्बों के निशान से पुलिस को सुराग मिले। जिसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली है। जांच में पता चला कि आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी,जो पहले व्यवसायी की गाड़ी चलाता था, उसने अपने साथी मोहन मिंज और वर्तमान ड्राइवर आकाश के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पूछताछ में आरोपी मोहन मिंज ने बताया कि सूरज पुरी गोस्वामी परिचित है जो पहले सराफा कारोबारी गोपाल राय की गाड़ी चलाता था। दोनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची थी और कहा था कि अगर सेठ के दुकान की चाबी मिल जाए तो खुब सारा सोना-चांदी, पैसा मिल जाएगा। दोनों आरोपियों ने मिलकर गोपाल राय सोनी से चाबी लेने गए थे लेकिन विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सूरज के ताबड़ तोड़ चाकू चलाने से वो घायल होकर नीचे फर्श पर गिर पड़े और इससे उनकी मौत हो गई। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ओपीडी बंद: मरीजों का हाल बेहाल, कोरोना भत्ता को लेकर हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर
सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में बढ़त
सीएम बघेल ने की चिकित्सा विशेषज्ञों से की चर्चा, कहा- अस्पताल अपने संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग कर मरीजों का तत्परता से करें इलाज
रोम का प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन देखने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक नेताओं के साथ उछाला सिक्का
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
Next Article IAS Transfer : राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा के अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, सुब्रत साहू सहित सूची में इन अफसरों के नाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?