ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश

By Mohan Rao
Published: January 12, 2025
Share
गौतम अडानी व सीएम साय की मुलाकात
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अडानी समूह के चेयरमैन ने की मुलाकात

रायपुर। छत्तीगसढ़ में बिजली संयंत्रों व सीमेंट संयंत्रों के विस्तार के लिए अदानी समूह ने हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान गौतम अडानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की दूरदर्शी व पारदर्शी नीतियों ने उद्योगपतियों का भरोसा जीता है, जिसके फलस्वरूप रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए अडानी समूह की 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ की विद्युत उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। ऊर्जा के क्षेत्र में इस बड़े विस्तार से राज्य न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि अन्य राज्यों को ऊर्जा आपूर्ति में भी मदद करेगा।

चर्चा के दौरान सीमेंट उद्योग में भी निवेश को बढ़ावा देने को लेकर बात हुई। अडानी समूह ने राज्य में सीमेंट प्लांट्स के विस्तार के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति व्यक्त की। इससे छत्तीसगढ़ में सीमेंट उद्योग को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री और अडानी की मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में रक्षा उपकरण निर्माण, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार की पहल राज्य को उभरते उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाना है। वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में भी विचार साझा किए गए।

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अडानी समूह 10 हजार करोड़ का निवेश
गैातम अडानी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के सुझाव पर अडानी समूह द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अगले चार वर्षों में लगभग 10 हजार करोड़ का व्यय सीएसआर एवं अन्य स्त्रोतों से किया जाएगा। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर
अडानी समूह युवाओं में रोजगार आधारित कौशल विकास के लिए काम करेगा। इससे तकनीकी कौशल आधारित मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता होगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भविष्य की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम को डिजाइन किया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को पर्याप्त अवसर मिले। साथ ही अडानी समूह छत्तीसगढ़ में शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए स्किलिंग एक्सीलेंस स्कूल और नवा रायपुर में प्रीमियम स्कूल की स्थापना करेगी। यह पहल राज्य में युवाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने पर होगा काम
इसके साथ अडानी समूह स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम करेगा जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके । एम्स रायपुर और मेकाहारा अस्पताल के पास मरीजों के परिजनों के लिए 1000 बेड डॉर्मिटरी की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

पर्यटन और ग्रामीण विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति
अडानी समूह छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने नई परियोजनाओं पर काम करेगा। इससे प्राकृतिक सौंदर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकेगी। इसी तरह ग्रामीण विकास के अंतर्गत सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम किया जाएगा।

Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार ने थोक में किए आईएएस अफसरों का तबादले, 41 अधिकारी इधर से उधर
विकास की नई राह पर सुकमा : मार्च 2026 तक सशस्त्र माओवाद होगा समाप्त : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
CG News : गोधन न्याय योजना के तहत सीएम बघेल आज करेंगे 12 करोड़ 72 लाख रुपए का भुगतान
धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण, कल से शरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
लाल मैदान दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू, पूजा स्थल पर विधिविधान से संपन्न हुआ भूमिपूजन, अब तैयार होगा भव्य पंडाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में एनकाउंटर : तीन नक्सली ढेर… सीएम साय बोले- नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को मिल रही सफलता
Next Article कोरबा में सराफा कारोबारी की हत्या का खुलासा : पुराने व नए ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम, लूट की नीयत से घुसे थे घर में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?