ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Unique theft : ज्वेलरी दुकान में पहुचा शख्स और दस उंगलियों में अंगूठियां पहनकर हुआ फरार, देखती रह गई सेल्स गर्ल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Unique theft : ज्वेलरी दुकान में पहुचा शख्स और दस उंगलियों में अंगूठियां पहनकर हुआ फरार, देखती रह गई सेल्स गर्ल

By Mohan Rao
Published: January 9, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। गया नगर स्थित बालाजी ज्वेलर्स की दुकान में दो युवक पहुंचे। एक युवक बाइक लेकर बाहर ही खड़ा था और दूसरा युवक दुकान के भीतर गया। सेल्स गर्ल को अंगूठी दिखाने कहा और दस उंगलियों में 10 अंगूठियां पहनी और भाग गया। सेल्स गर्ल देखती रह गई। कुछ देर बाद दुकान का संचालक पहुंचा तो घटना की जानकारी दी। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गया नगर के बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार दिनदहाड़े दो युवक पहुंचे। दुकान का मालिक सेक्टर 9 अस्पताल गया हुआ था और दुकान में सेल्स गर्ल डिंपल अकेली थी। इसी दौरान युवक दुकान में आए। एक बाहर बाइक लेकर खड़ा था। वहीं दूसरा दुकान के भीतर पहुंचा। युवक ने सोने की अंगूठी दिखाने के कहा। जब सेल्स गर्ल डिंपल उसे सोने की अंगूठी दिखा रही थी तो युवक अपनी उंगलियों में अंगूठी पहनकर देखने लगा। अपनी दसों उंगलियों में अंगूठी को पहना और तेजी से बाहर निकला। पहले से तैयार अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजीव नगर दुर्ग की ओर फरार हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी लाल रंग का हूडी पहना हुआ है और एक काले रंग का बैग लटका रखा है। वहीं, जो आरोपी युवक दुकान में घुसा हुआ था वह स्लेटी रंग की शर्ट, मटमैला रंग का फुल पैंट पहनी हुई है। अंगूठियों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी शॉप के मालिक की सूचना पर गया नगर और आस-पास की नाकेबंदी की गई है। फिलहाल अंगूठी लेकर भागे युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।

ज्वेलरी शॉप के अलावा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों भी खंगाली जा रही है। बाइक में दो युवक सवार होकर बालाजी ज्वेलर्स शॉप में अंगूठी खरीदने के बहाने आकर आरोपी ने दस अंगूठी पहनकर फरार हो गया। ज्वेलरी शॉप में एक युवक ही गया था दूसरा युवक बाहर बाईक लेकर खड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की ज्वेलरी दुकान के मालिक से भी पूछताछ की गई है। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे दिखाए। जिसके आधार पर पुलिस बदमाश युवकों की तलाश की जा रही है।

भूपेश सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा निशुल्क कोरोना वैक्सीन…. वैक्सीन का भुगतान करेगी राज्य सरकार
चरोदा पथर्रा में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी… बेटी-दामाद निकले कातिल, पत्नी ने भी दिया साथ  
महासमुंद में बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से जा भिड़ी सूमो, 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 की हालत गंभीर
बैटिंग करते आऊट होने पर हुटिंग से चिढ़े क्रिकेट कप्तान ने तान दी थी पिस्तौल…. हवाई फायर कर धमकाया… जाने क्या है पूरा मामला
मौसम : केरल में दो दिन देरी से दस्तक देगा मानसून, तीन जून तक पहुंचने की संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सन नियो के शो 'साझा सिंदूर' में शामिल हुए अभिनेता मनराज सिंह शर्मा ने कहा “नए साल की शुरुआत में ही इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ख़ास है सन नियो के शो ‘साझा सिंदूर’ में शामिल हुए अभिनेता मनराज सिंह शर्मा ने कहा “नए साल की शुरुआत में ही इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ख़ास है
Next Article shreekanchanpath 87 # 09 January 2025

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?